वीवो ने भारत में अपने दो फ्लैगशिप फोन Vivo X90 और वीवो X90 प्रो को लॉन्च कर दिया है. इन दोनों फोन में मीडियाटेक डायमेंसिटी 9200 दिया जाता है. इससे पहले कंपनी ने 2022 में वीवो X80 पेश किया है. फोन की सेल 5 मई से शुरू होगी, जो कि फ्लिपकार्ट और वीवो इंडिया से खरीदा जा सकता है.

Vivo X90 के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज की कीमत 59,999 रुपये जबकि 12GB रैम और 256GB स्टोरेज की कीमत 63,999 रुपये है. वीवो X80 8जीबी+128जीबी मॉडल के लिए 54,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है, जबकि 12जीबी+256जीबी वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये है.

ये भी पढ़ें-3 हज़ार रुपये से कम दाम में आते हैं ये पावरफुल AC, कमरे को कर देंगे ठंडा, बिजली बिल कुछ भी नहीं…

वीवो X90 में 6.78 इंच का अल्ट्रा-विजन आई प्रोटेक्शन स्क्रीन के साथ प्रोफेशनल-ग्रेड आई प्रोटेक्शन है. फोन 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. वीवो X80 में 6.78-इंच का E5 AMOLED पैनल और FHD+ स्क्रीन है, जो 1080 x 2400 पिक्सल रेज़ोलूशन है, और ये 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है.

Processor: वीवो X90 में मीडियाटेक डायमेंसिटी 9200 चिपसेट मिलता है. वहीं पिछले साल वाले मॉडल वीवो X80 में Mediatek Dimensity 9000 चिपसेट मिलता है. वीवो X90 एंड्रॉयड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ड फनटच OS13 पर काम करता है और वीवो X80 एंड्रॉयड 12 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित फनटच OS 12 पर चलता है.

Camera: वीवो X90 में Sony IMX866 सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सल VCS ट्रू कलर मेन कैमरा, 12 मेगापिक्सल पोर्ट्रेट कैमरा और 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा है. फोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है. वीवो के X80 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें f/1.75 अपर्चर और OIS के साथ 50 मेगापिक्सल का सोनी IMX866 प्राइमरी सेंसर, 12 मेगापिक्सल का Sony IMX663 अल्ट्रा-वाइड शूटर और 2x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ 12 मेगापिक्सल 50mm टेलीफोटो लेंस है. ये फोन भी 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे के साथ आता है.

ये भी पढ़ें- बिना बिजली के चलता है ये सिंगल डोर Fridge, गर्मी में देगा ठंडा-ठंडा पानी, आप भी रहेंगे कूल-कूल

वीवो X90 में 50W वायरलेस फ्लैशचार्ज के साथ 4810mAh की बैटरी है. वीवो X80 में 4500mAh की बैटरी है, जो 80 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *