हाइलाइट्स
सउदी अरब में हुई ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ की स्क्रीनिंग.
शाहरुख खान ने सुनाए अपनी फिल्मों के डायलॉग.
मुंबई. शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और काजोल (Kajol) की जोड़ी दर्शकों के बीच काफी हिट है. दोनों को ऑनस्क्रीन देखना फैंस को अच्छा लगता है. हाल ही ये हिट जोड़ी सउदी अरब में चल रहे रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (Red Sea International Film Festival) में नजर आई. इस दौरान शाहरुख और काजोल ने काफी एंजॉय किया. शाहरुख ने वहां मौजूद दर्शकों से इंटरेक्शन किया और काजोल के साथ अपने हिट फिल्मी सीन रिक्रिएट भी किए.
शाहरुख खान-काजोल फेस्टिवल के दौरान मस्ती के मूड में नजर आए. दोनों ने फैंस के साथ काफी बातें की. दोनों अपनी फिल्मों ‘दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘बाजीगर’ के डायलॉग अपने फैंस को सुनाए. शाहरुख की डायलॉग डिलीवरी देख वहां मौजूद दर्शन खासे खुश नजर आए.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Kajol, Shahrukh khan
FIRST PUBLISHED : December 02, 2022, 11:56 IST
