हाइलाइट्स
एक्ट्रेस नुसरत जहां का लेटेस्ट लुक को काफी पसंद कर रहे फैंस
नुसरत जहां ने दिखाया बोल्ड लुक
कैमरे के सामने नुसरत ने दिखाए स्टनिंग पोज
नई दिल्ली: बंगाली फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस नुसरत जहां (Nusrat Jahan) अपने स्टनिंग ब्यूटी के लिए काफी फेमस हैं. एक्ट्रेस वह किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बन रहती हैं. अब नए साल में नुसरत जहां ने अपने लुक में ऐसा बदलाव किया है जिसे देखकर फैन्स के होश उड़ गए हैं. नुसरत ने ब्लैक ड्रेस में कैमरे के सामने अपनी अदाएं दिखाई हैं. उनके इस ग्लैमरस वीडियो ने फैंन्स की धड़कने तेज कर दी हैं. वीडियो में नुसरत को कैमरे के सामने स्टनिंग पोज देते हुए देखा जा सकता है.
कुछ सेकेंड के वीडियो में बंगाली ब्यूटी नुसरत जहां ने अपनी दिलकश अदाएं दिखाई हैं. वीडियो में नुसरत ब्लैक कलर की हाई स्लिट स्कर्ट में दिखाई दे रही हैं. उन्होंने मैचिंग कलर का ब्रालेट भी पहना है और एक ब्लैक कलर का श्रग कैरी किया है. अपने ड्रेस को कॉम्लिमेंट करते हुए नुसरत ने अपने हेयर कलर भी चेंज किया है. अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए नुसरत ने शिमरी हील, सिलवर कलर की एक्सेसिरीज और बोल्ड कलर का लिपस्टिक यूज किया है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bollywood news, Nusrat jahan, Viral photos
FIRST PUBLISHED : January 06, 2023, 22:49 IST
