मुंबई. ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन की जोड़ी की तरह ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) और नितारा की बॉन्डिंग भी खूब पसंद की जाती है. दोनों के बीच काफी समानताएं भी हैं. ऐश्वर्या और ट्विंकल अक्सर अपनी-अपनी बेटियों के साथ स्पॉट भी होती हैं. कई बार दोनों दोनों बेटी को लेकर ट्रोल भी होते हैं. बीती शाम ट्विंकल और नितारा का एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में दोनों एक ऑटो में बैठे देखा जा सकता है. इस ऑटो राइड में ट्विंकल और नितारा दोनों खूब हंसते हुए दिखाई दिए.
ट्विंकल खन्ना और नितारा (Nitara Video) का वीडियो पैपराजी विरल भयानी ने शेयर किया है. वीडियो में ट्विंकल हंस पड़ीं और ड्राइवर से गाड़ी चलाने को कहा क्योंकि पैपराजी उनकी तस्वीरें क्लिक कर रहे थे, जोकि नितारा को पसंद नहीं आ रहा था. ऑटो में टिंकल और नितारा साथ बैठते हैं. जैसे ही नितारा ने अपनी मां को कुछ बताया, ट्विंकल ने जवाब दिया, “बहुत अच्छा हुआ.”
ट्विंकल खन्ना की बेटी से भी है खूबसूरत राजेश खन्ना की नातिन, नानी डिंपल कपाड़िया से नहीं है कम
हालांकि, ट्विंकल खन्ना और नितारा के ऑटो में बैठने के बाद भी, ड्राइवर ने गाड़ी स्टार्ट नहीं की. इस बीच, पैपराजी लगातार दोनों की तस्वीरें खींचते रहे. दोनों की तस्वीरें खींचते देख ड्राइवर भी ऑटो रोक कर खड़ा रहा, लेकिन ट्विंकल को ये पसंद नहीं आया है. उन्होंने ड्राइवर से कहा, “चलो भैया आप रुक क्यों रहे हो.” इसके बाद वह जोर से हंस पड़ीं और उन्हें देख नितारा भी मुस्कुरा भी उठीं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Akshay kumar, Twinkle khanna
FIRST PUBLISHED : January 08, 2023, 08:47 IST
