वेडिंग सीजन शुरू हो चुका है. हाल ही में सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेटर के एल राहुल ने शादी की है. दोनों की शादी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचाया है. लोगों ने इनकी जोड़ी को काफी पसंद किया है. इनका वेडिंग फंक्शन काफी लाइमलाइट में रही है. इसी बीच अब भोजपुरी स्टार अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) ने शादी कर ली है. उन्होंने ना जाने कितनी हीरोइनों का दिल तोड़कर शिवानी पांडेय के साथ जीवन भर साथ रहने का वादा किया है. इसी बीच उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) के साथ नजर आ रहे हैं और उनके पैर छूकर आशीर्वाद देते हुए दिख रहे हैं.

युवा दिलों की धड़कनों पर राज करने वाले एक्टर अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) ने 26 जनवरी को शादी की है. उन्होंने बनारस में अपनी मंगेतर शिवानी पांडेय के साथ सात फेरे लिए हैं. इनकी वेडिंग की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. इसी बीच कल्लू के साथ निरहुआ का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि जैसे ही निरहुआ स्टेज पर पहुंचते हैं तो कल्लू की खुशी का ठिकाना नहीं होता है. वो उनका फट से पैर छूकर आशीर्वाद लेते हैं. इसके बाद जुबली स्टार उनके गले से लगा लेते हैं. इस फंक्शन में वो आम्रपाली दुबे के साथ पहुंचे होते हैं. दोनों को साथ में स्टेज शेयर करते हुए देखा जा सकता है. वहीं, वेडिंग फंक्शन में समर सिंह भी पहुंचे होते हैं. उन्हें कल्लू माइक में बुलाते हैं और वो भी स्टेज पर आकर निरहुआ के पैर छूकर आशीर्वाद लेते हैं. इस दौरान स्टार्स का ये सादगी भरा और भोजपुरी की संस्कृति को दिखाने वाला अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है. लोग खूब कमेंट्स कर रहे हैं और उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.

Tags: Arvind Akela Kallu, Bhojpuri

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *