मुंबई. शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर ‘पठान’ रिलीज होने के करीब है, लेकिन पर चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. फिल्म को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है. सेंसर बोर्ड ने कई फिल्म के कई सींस में बदलाव के आदेश दिए हैं. बोर्ड ने ‘बेशरम रंग’ गाने में दीपिका पादुकोण के बटक्स और साइड पोज को दिखाने वाले सीन को भी हटाने का आदेश दिया है. गाने में भगवा बिकिनी पर भी हिंदू संतों ने आपत्ति जताई थी. यहां तक कि अहमदाबाद में शाहरुख और दीपिका के कट-आउट भी तोड़ दिए गए.
इन सबके बीच, कमाल राशिद खान यानी केआरके ने एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में मुस्लिम समुदाय के लोग शाहरुख खान को ‘बॉलीवुड का किंग’ नहीं बल्कि ‘अय्याशी का किंग’ बता रहे हैं. इतना ही नहीं, एक जनाब ने शाहरुख की औकात को 10 रुपए वाली बताई. केआरके ने इस वीडियो को शेयर करते हुए शाहरुख को सपोर्ट किया और इन लोगों पर कार्रवाई की मांग की.
हालांकि, कमाल आर खान खुद ‘पठान’ और शाहरुख खान-दीपिका पादुकोण को ट्रोल करते आ रहे हैं. वे ‘पठान’ की रिलीज से पहले ही इसे डिजास्टर बता चुके हैं. लेकिन इस वीडियो को शेयर करते हुए वह शाहरुख खान को अपना सपोर्ट दे रहे हैं. केआरके ने एक चैनल का वीडियो क्लिप शेयर किया है. इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा,”यह बिल्कुल अनुचित है, अगर लोग कैमरे के सामने इस तरह से शाहरुख खान को गालियां दे रहे हैं. और मीडिया को इस तरह के लोगों रिकॉर्ड नहीं करना चाहिए.”
It’s totally unfair if people are abusing #SRK like this on camera. And media people should not record such language. pic.twitter.com/onYKg1BaxM
— KRK (@kamaalrkhan) January 6, 2023
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Kamal R Khan, Shah rukh khan, Shahrukh khan
FIRST PUBLISHED : January 08, 2023, 11:18 IST
