Modinagar। सामाजिक संस्था उत्थान फाउंडेशन की महिला मोर्चा, टीम को भारतीय जनता पार्टी व आंगनवाड़ी स्वयं सहायता समूह द्वारा आयोजित सीधा संवाद कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन गांव सीकरीकला में आयोजित हुआ। गांव से पंहुची करीब 200 महिलाएं सम्मलित हुई। उल्लेखनीय हो कि इस गांव को संस्था द्वारा वर्ष 2021 में गोद लिया गया था। जिसके बाद फाउंडेशन द्वारा यहाँ पर कई कार्यक्रम आयोजित किया जा चुके है। भजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष गीता कौशिक ने उपस्थित महिलाओं को संस्था द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओं व उसकी संस्थापक सचिव डॉ॰ सोनिका जैन की मोदीनगर में सामाजिक भूमिका के बारे में बताया, जिसकी प्रशांसा की गई। कार्यक्रम के अंत में ग्रामीण महिलाओं को संस्था के महिला स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत निःशुल्क सेनेटरी पैड वितरित किये गयें। कार्यक्रम में संस्था की प्रमुख प्रबंधन कमेटी ने भाग लिया। जिसमें रुचि गुप्ता, सौम्या जैन, ज्योति रानी आदि का विशेष योगदान रहा।