टेक्सॉस: अमेरिकी राज्य टेक्सॉस में शाम को आसमान में अचानक घटे अजीब घटना ने स्थानीय निवासियों को हैरत में डाल दिया. दरअसल 15 फरवरी, बुधवार को आसमान में अमेरिका-मैक्सिको बॉर्डर इलाके में एक विशालकाय आग का गोला धरती के तरफ आते हुए देखा गया. स्थानीय निवासियों ने बताया कि इस दौरान उनके घरों में झटके भी महसूस हुए. घटना के बात मौके पर पहुंची नासा जो की टीम ने बताया कि ये आग का गोला उल्कापिंड के कारण हुआ था. आगे की जांच के बाद अधिकारियों ने लोगों के लिए चेतवानी जारी करते हुए बताया कि गोले के अवशेष को न छुएं और उससे दूर रहे.
नासा ने क्या कहा?
नासा के एक रिपोर्ट में कहा गया है, ‘कई स्रोतों से प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के विश्लेषण के आधार पर, नासा के विशेषज्ञों का मानना है कि वस्तु लगभग दो फीट व्यास का एक उल्कापिंड था जिसका वजन लगभग 1000 पाउंड था.’ नासा को राडार से प्राप्त सूचना से पृथ्वी पर उल्कापिंड गिरने के संकेत मिले थे.
आग के गोले से टेक्सॉस में मचा अफरातफरी
हालांकि, अभी तक जानकारी नहीं मिल पायी है कि पूरा उल्कापिंड पृथ्वी पर गिरा है या फिर टूटकर उसका कुछ हिस्सा गिरा है. खगोलविद और अधिकारी ये मलबा जहां गिरा था उसके वास्तविक स्थान का पता कर रहे हैं. लोगों को सलाह दी गयी है कि मलबे को न छुएं , लेकिन नासा ने लोगों को आश्वस्त किया है कि इसे छूने से कोई खतरा नहीं है. बस डर है कि जब ये उल्कापिंड धरती के वातावरण में जब प्रवेश करते है और धरती से टकराने तक ये गर्म रहते है, इसी को देखते हुए लोगों को इसे न छूने की सलाह दी गयी है.
ये भी पढ़ें- ‘पार्टी संविधान पर सवाल, अलोकतांत्रिक नियुक्ति’, चुनाव आयोग ने फैसले में गिनाए ये कारण
सूर्य की रोशनी में निगरानी दूरबीनों से बच निकलते है
दिलचस्प बात ये है कि इस प्रकार के एस्टेरॉइड अंतरिक्ष दूरबीनों और ऐसी घटनाओं पर नजर रख रहे वैज्ञानिकों के नजरों से बच जाते है, क्यूंकि ये सूर्य कि चमकीली रौशनी की आड़ में छिप जाते हैं. और आकार इतनी छोटी (लगभग 2 फ़ीट के आसपास) होती है और ये सूर्य की सीधी रौशनी में छिपे रहते हैं, जिससे दूरबीनें बिना काम के हो जाते हैं. वहीं, नासा ने इस घटना से सबक लेते हुए बताया कि इससे हमें ये सबक मिलता है कि हमें इस तरह कि घटनाओं से बचने के लिए अपनी टेक्नोलॉजी को और भी अपडेट करना होगा और इनपर सतर्कता से नजर रखना होगा.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Asteroid, Nasa, Nasa study, USA
FIRST PUBLISHED : February 17, 2023, 21:54 IST
