Urfi Javed - India TV Hindi

Image Source : TWITTER
Urfi Javed

Chetan Bhagat and Urfi Javed: सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद आए दिन चर्चा का विषय बनी रहती हैं। कभी अपने बयान से, तो कभी अपने कपड़ों से। वहीं लेखक चेतन भगत (Chetan Bhagat) अपने बयान को लेकर चर्चा में है। बता दें उन्होंने उर्फी जावेद को लेकर बयान दिया था। जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक इवेंट में चेतन भगत ने युवाओं को किताबें पढ़ने की सलाह दी। साथ ही चेतन भगत ने बताया इंटरनेट अच्छी चीज है, लेकिन इसने हमारे यूथ को कमजोर कर दिया है। आज-कल के लड़के फोन में सारा दिन रील्स देखते रहते हैं। यूथ उर्फी जावेद की फोटो लाइक कर रहा है। मेरे को उर्फी की सारी ड्रेसेस पता है। उर्फी जावेद यूथ को भटका रही हैं। 

Urfi Javed post instagram

Image Source : URFI JAVED POST INSTAGRAM

Urfi Javed post

Jhalak Dikhhla Jaa 10 Winner: Gunjan sinha ने अपने नाम किया ‘झलक दिखला जा 10’ का ताज, इतनी मिली प्राइज मनी

उर्फी ने दिया ये जवाब

इसके बाद उर्फी ने चेतन भगत की कथित व्हाट्सऐप चैट्स के स्क्रीनशॉट्स शेयर कर उन्हें मी टू मूवमेंट की याद दिला दी। उर्फी ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर चेतन भगत को तंज कसा। साथ ही अपनी स्टोरी पर लिखा था “जब अपने से आधी उम्र की लड़की को इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर मैसेज कर रहे थे, तब भी उन लड़कियों के कपड़ों ने भड़काया था? ऐसे आदमी होते हैं, जो अपनी कमियों को मानने की जगह औरतों को गलत ठहराते हैं। तुम बेवजह में मुझे अपनी बातों में लेकर आए। मेरे कपड़ों के बारे में बोला कि उनसे युवा लड़के भटक रहे हैं। ये घटिया हरकत है। तुम्हारा युवा लड़कियों को मैसेज करना उन्हें भटकाना नहीं था?’

Urfi Javed post instagram

Image Source : URFI JAVED POST INSTAGRAM

Urfi Javed post

Tiger 3: Salman Khan के साथ Katrina Kaif के अलावा ये एक्ट्रेस भी आएंगी नजर, ‘टाइगर 3’ में निभाएंगी ये किरदार

चेतन भगत ने दी सफाई

उर्फी के स्क्रीनशॉट्स शेयर करने के बाद चेतन भगत ने फिर सफाई दी हैं। बता दें चेतन भगत ने ट्वीट करते हुए कहा- ‘मैंने कभी किसी से बातचीत नहीं की। मिला भी नहीं और ना ही जान-पहचान है। ये जो भी कहा जा रहा है कि मैंने ऐसा किया है। फेक है, झूठ है। ये मामला बढ़ावा देने लायक नहीं है। मैंने कभी किसी को क्रिटिसाइज नहीं किया। मुझे नहीं लगता कि मैंने लोगों को इंस्टाग्राम पर समय बर्बाद करने के बजाये, फिटनेस और करियर पर फोकस करने की सलाह देकर गलत किया है। हालांकि चेतन ने अपने ट्वीट में कही भी उर्फी जावेद का नाम नहीं लिखा है।’

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *