जनपद गाजियाबाद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री कलानिधि नैथानी के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा यातायात माह नवम्बर 2020 दिनाॅक 06.11.2020 को की गयी कार्यवाही का विवरण निम्नवत है –

(1)- यातायात निरीक्षकों द्वारा उपनिरीक्षक यातायात के साथ स्कूलों में जाकर छात्र/छात्राओं एवं शिक्षक गणों को यातायात नियमों के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी तथा जागरूक किया गया|
(2)- यातायात पुलिस द्वारा जनपद के चौराहों/तिराहों पर पम्पलेट्स बैनर पोस्टर होर्डिंग्स आदि के माध्यमों से आमजनों तथा वाहन चालकों को यातायात नियमों के सम्बन्ध में जानकारी देकर जागरूक किया गया|
(3)- राजमार्गों पर सड़क किनारे स्थित ढाबों व होटल पर यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालकों मुख्यतः ट्रक चालकों को यातायात नियमों का पालन किये जाने के सम्बन्ध में जागरूक करते हुए यातायात नियमों का पालन किये जाने के सम्बन्ध में प्रेरित किया गया|
(4)- जनपद में विपरीत दिशा में वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी करते हुए कुल 169 वाहनों के चालान किये गए|
(5)- जनपद में यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कुल 1720 वाहन चालकों के चालानों से कुल 185500 रुपये शमन शुल्क वसूल किया गया एवं कुल 31 ऑटो को बिना यूनिक नंबर /अन्य जनपद के परमिट पर जनपद में संचालन करने के कारण सीज किया गया | उक्त के अतिरिक्त यातायात पुलिस द्वारा कुल 12 चालान व्यक्तियों के मास्क धारण न करने के कारण किये गए एवं कुल 2400 रुपये जुर्माना वसूल किया गया||

Disha bhoomi Disha bhoomi

Disha bhoomi Disha bhoomi

Disha bhoomi Disha bhoomi

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here