Ghaziabad गाजियाबाद के न्याय खंड-एक में घर में घुसकर चोरी की कोशिश कर रहंे दो युवकों को पब्लिक ने पकड़ लिया। औजारों से लैस आरोपियों ने पब्लिक पर हमला कर दिया। हालांकि उन्हें जैसे-तैसे घेरकर पकड़ने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
न्याय खंड-एक निवासी विकास पांडेय जॉब पर गए थे। मंगलवार दोपहर में पत्नी घर पर अकेली थी। इस दौरान उन्हें खिड़की काटने की आवाज सुनाई थी। उन्होंने देखा तो दो युवक दरवाजा काट रहें थे। महिला के शोर मचाने पर दोनों आरोपी भागने लगे। कुछ लोगों ने पीछा करके उन्हें पकड़ लिया। भीड़ ने इस दौरान दोनों आरोपियों की पिटाई भी की।
इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपियों को ले आई। दोनों से पूछताछ चल रही है। उधर, स्थानीय लोगों ने पुलिस चौकी पर पहुंचकर हंगामा किया। आरोप लगाया कि इलाके में पुलिस गश्त नहीं है। इसलिए चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। 10 दिन में ऐसी तीन घटनाएं हो चुकी हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया कि ठंड के मौसम में गश्त बढ़ाई जाएगी।
Disha Bhoomi
