Modinagar रविवार को बदमाशों व पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। बाइक पर सवार होकर बदमाश लूट करने जा रहे थे। इसी दौरान सौंदा, काकड़ा मार्ग पर दोनों ओर से फायरिंग होने लगी। गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया, जबकि दूसरे बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बदमाशों के पास से बाइक, तमंचा बरामद किया है।
सीओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि रविवार सुबह सात बजे के आसपास सूचना मिली कि सौंदा काकड़ा मार्ग पर बाइक सवार दो बदमाश लूट करने के लिए घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निवाड़ी मनोज कुमार व एसओजी टीम को अलर्ट कर दिया गया। जब पुलिस सौंदा काकड़ा मार्ग पर पहुंची तो दो बदमाश खड़े थे। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग की गई। गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गए। जबकि पुलिस एक किलोमीटर तक पीछा कर दूसरे बदमाश को पकड़ लिया।
थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि पैर में गोली लगने से घायल बदमाश ने अपना नाम देवेंद्र उर्फ आकाश पुत्र तेजपाल निवासी गाव नायफल थाना मसूरी व गिरफ्तार बदमाश ने अपना नाम सुबोध पुत्र मूलचंद निवासी सिखेड़ा हजारी थाना निवाड़ी बताया। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि वह सुनसान स्थान पर लूट करते है। पुलिस ने बदमाशों के पास से टैबलेट, 36 हजार रुपए, बाइक, तमंचा बरामद किया गया।