Modinagar। अवैध रुप से चल रही आरा मशीनों के खिलाफ शुक्रवार को वन विभाग की टीम ने अभियान चलाया। वन विभाग के अधिकारियों ने गांव अमराला व कलछीना में छापा मारकर अवैध रुप से चल रही दो आरा मशीन को सीज कर दिया है। वन विभाग द्वारा दोनों के खिलाफ भोजपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज भी कराई गई है।
वन विभाग के निरीक्षक ने बताया कि सूचना मिली थी, कि भोजपुर थानान्तर्गत के कई गांवों में बिना अनुमति लिए आरा मशीन का संचालन हो रही है। इसकी जांच के लिए मोदीनगर क्षेत्र के बीट प्रभारी रोहित शर्मा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को बीट प्रभारी रोहित शर्मा ने पहले गांव अमराला में शकील उर्फ पप्पु के मकान पर पहुंचे तो आरा मशीन का संचालन हो रहा था। कागजात मांगने पर वह दिखा नहीं सका और फरार हो गया। इसके बाद वह गांव कलछीना में अलाउद्दीन उर्फ आशु के यहां पर भी आरा मशीन चलती मिल। उनके पास भी आरा मशीन चलाने की प्रशासन से कोई अनुमति नहीं थी। रोहित शर्मा ने बताया कि दोनों आरा मशीनों को सीज कर उनका संचालन करने वाले शकीन निवासी अमराला व अलाउद्दीन निवासी गांव कलछीना के विरूद्व भोजपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वन विभाग की इस कार्रवाई के बाद हड़कंप मचा हुआ है।
Disha Bhoomi
