Tunisha Sharma
टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस Tunisha Sharma की मौत ने सभी को बड़ा झटका दिया है। बता दें तुनिषा शर्मा सीरियल की शूटिंग कर रही थीं, जहां बाथरूम में फांसी के फंदे पर उनकी लाश लटकी पाई गई। वही तुनिषा की मां ने को-स्टार शीजान खान के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था, जिसके बाद मुंबई की वालिव पुलिस ने एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा के को-स्टार शीजान खान को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उसे कल कोर्ट में पेश किया जाएगा।
Live updates :Tunisha Sharma Death News Live update
Refresh
-
Dec 25, 2022
3:15 PM (IST)
तुनिषा की मां ने किया बड़ा खुलासा
तुनिषा के परिवार का बड़ा खुलासा। तुनिषा प्रेग्नेंट नहीं थी। वे जब लद्दाख गए थे तब उनकी नज़दीकियां बढ़ गई थीं। दोनों एक दूसरे के बेहद करीब थे और इसी वजह से घंटों बातचीत भी किया करते थे। हर दूसरे दिन तुनिषा शीजान के घर आया जाया करती थी। शीजान के घर वाले, माँ और बहन उसके लिए कुछ ना कुछ खाने के लिए बनाया करते थे। 15 दिन पहले तुनिषा को पता चला की शीजान की ज़िंदगी में कोई और भी है जिसके बाद तुनिषा टूट गई थी। 16 दिसंबर को तुनिषा को इंज़ाइटी अटैक आया था, जब वो सेट पर शूटिंग कर रही थी। जिसके बाद सेट के लोग उसे बोरिवली के अस्पताल लेकर गए जहां से परिवार वालों को कॉल किया गया था। जब परिवार वाले वहां पहुंचे तब तुनिषा यही कहे जा रही थी की “उसने मेरे साथ चिटिंग की, वो मेरे साथ ऐसे कैसे कर सकता है, उसने मेरे साथ ग़लत किया”जिसके बाद तुनिषा की माँ ने उन्हें समझाया था को वे ऐसा ना करें साथ नहीं रहना तो इतनी नज़दीकियां क्यों बनाईं।
-
Dec 25, 2022
2:27 PM (IST)
जांच में सब सामने आ जाएगा- शीजान खान के वकील
मुंबई: शीजान खान को 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। जांच में सब सामने आ जाएगा। शीजान का फोन पुलिस के पास है और अब तक ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है: शीजान खान के वकील
-
Dec 25, 2022
1:25 PM (IST)
शीजान खान को 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया
तुनिषा शर्मा के सह-कलाकार और आरोपी शीजान खान को मुंबई की वसई अदालत ने 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।
-
Dec 25, 2022
1:19 PM (IST)
शीजान खान के वकील ने कही ये बात
शरद राय शीजान खान के वकील ने कहा जो भी हुआ पुलिस और कोर्ट काम कर रही है। उन्हें (शीजान खान) को अदालत में पेश किया गया है। उनके खिलाफ आरोप निराधार हैं।
-
Dec 25, 2022
12:33 PM (IST)
जिनसे 24 घंटे पहले बात हुई उनके बयान दर्ज
तुनिषा शर्मा ने आखिरी बार यानी अपनी मौत के 24 घंटे पहले तक जिन लोगों से सेट या फोन पर बातचीत की, उन सभी के बयानों को दर्ज किया जा रहा है।
-
Dec 25, 2022
12:28 PM (IST)
ब्रेकअप के कारण डिप्रेशन
एफआईआर कॉपी के मुताबिक, तुनिषा और शीजान एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। शीजान से ब्रेकअप के कारण तुनिषा डिप्रेशन में थीं।
-
Dec 25, 2022
12:24 PM (IST)
आज नहीं होगा तुनिषा का अंतिम संस्कार
पुलिस सूत्रों के मुताबिक तुनिषा के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी हो गयी है। शव को कोल्ड स्टोरेज में रखा है। तुनिषा की मौसी कल तक यूके से आएगी उंसके बाद कल ही डेड बॉडी जेजे हॉस्पिटल से परिवार घर ले जाएगा। तुनिषा का अंतिम संस्कार भी कल ही होगा।
-
Dec 25, 2022
12:23 PM (IST)
तुनिषा शर्मा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की पुष्टि
तुनिषा शर्मा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई है। प्रेगनेंसी की बात को पुलिस सूत्रों ने फिलहाल खारिज किया है। शरीर पर कोई जख्म के निशान नहीं हैं। फांसी लगाने के बाद दम घुटने से मौत हुई है।
-
Dec 25, 2022
12:18 PM (IST)
आरोपी और तुनिषा शर्मा के को-स्टार शीजान खान को वालीव पुलिस स्टेशन से कोर्ट ले जाया गया
-
Dec 25, 2022
12:17 PM (IST)
पोस्टमॉर्टम में हुआ बड़ा खुलासा
तुनिषा शर्मा का आज तड़के मुंबई के जेजे अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम में कई बड़े खुलासे हुए हैं। बता दें पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई है। फांसी लगाने के बाद दम घुटने से हुई मौत हुई है। साथ ही प्रेग्नेंसी की बात को पुलिस सूत्रों ने फिलहाल खारिज किया है। शरीर पर कोई भी जख्म के निशान नहीं है।
