shraddha murder case sheezan khan - India TV Hindi

Image Source : TUNISHA SHARMA DEATH
Tunisha Sharma Death

टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा सुसाइड केस को लेकर इस वक्त पूरे देश में जबरदस्त हलचल है। एक्ट्रेस के परिवार वालों का आरोप है कि तुनिषा को शीजान परेशान कर रहा था, जिसके कारण उसने ऐसा कदम उठाया। एक्ट्रेस ने खुदकुशी क्योंकि इसके बारे में जांज-पड़ताल जारी है। तुनिषा डेथ मिस्ट्री में एक के बाद एक कई बड़े खुलासे हो रहे हैं। अब इस मिस्ट्री में सीक्रेट गर्लफ्रेंड की एंट्री हो गई है। तुनीष की मां ने दावा किया है कि शीजान का पहले से किसी लड़की के साथ रिलेशनशिप था। शीजान की बहनों के बाद, अब पुलिस ने शीजान के बारे में नया खुलासा किया है। 

तुनिषा और शीजान की बहस की वजह-


सुसाइड मिस्ट्री को लेकर पुलिस आरोपी शीजान खान से पूछताछ कर रही है। मुंबई पुलिस थोड़ी देर पहले ही शीजान खान को DCP ऑफिस से लेकर निकली है। DCP ऑफिस में शीजान से अलग से पूछताछ की गई है। सूत्रों के मुताबिक DCP से पूछताछ में शीजान ज्यादातर चुप रहा, लेकिन एक बड़ी बात सामने आई है। सूत्रों का कहना है की श्रद्धा मर्डर केस को लेकर तुनिषा और शीजान में बहस होती थी। श्रद्धा के मर्डर की खबर से तुनिषा तनाव में रहती थी। शीजान से सवाल भी करती थी, मुंबई पुलिस ने आज शीजान की बहन से भी पूछताछ की है। जिस वक्त शीजान को DCP ऑफिस से पुलिस लेकर निकल रही थी। इंडिया टीवी संवाददाता राजीव सिंह ने शीजान से सवाल किये, लेकिन शीजान चुप ही रहा।

ब्रेकअप की वजह-

पुलिस जांच में सामने आया है की तुनिषा-शीजान के बीच ब्रेकअप की वजह क्या रही है। आपको बता दे की, तुनिषा और शीजान के परिवारवालों को दोनों का रिश्ता मंजूर नहीं था। इस खुलासे के बाद पुलिस दोनों परिवारों के बयान दर्ज करेगी। तुनिषा शर्मा सुसाइड मिस्ट्री को लेकर संस्पेंस बना हुआ है। मुंबई पुलिस अब तक 14 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। इस वक्त भी मुंबई पुलिस शीजान खान से पूछताछ कर रही है। शीजान खान मुंबई पुलिस की कस्टडी में है। 

कल होगा अंतिम संस्कार-

तुनिषा का अंतिम संस्कार कल किया जाएगा। तुनिषा के डेड बॉडी को जेजे हॉस्पिटल से मीरा भायंदर के पं. भीमसेन जोशी हॉस्पिटल में लाया गया है। आज रात तुनिषा की डेड बॉडी हॉस्पिटल के मॉर्चुरी में ही रहेगी। कल सुबह 10 से 11 बजे तुनिषा की बॉडी रेजीडेंस इंद्रप्रस्थ सोसायटी लेकर जाया जाएगा। कल शाम 4 बजे अंतिम संस्कार होगा। 

ये भी पढ़ें-

तुनिषा शर्मा सुसाइड केस: आरोपी Shizan Khan की बहन आई सामने, जानें क्या कहा

श्रद्धा हत्याकांड से डर कर शीजान ने तुनिषा से किया था ब्रेकअप? सीक्रेट गर्लफ्रेंड का होगा पर्दाफाश

‘Sushant की मौत सुसाइड नहीं मर्डर’, पोस्टमॉर्टम रूम में मौजूद शख्स का बड़ा दावा

 

Latest Bollywood News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *