मुंबई: तुनिषा शर्मा आत्महत्या (Tunisha Sharma Suicide Case) मामले में पुलिस ने आज दोपहर 1 बजे एक्ट्रेस की मां वनिता शर्मा, मौसी, मामा पवन शर्मा और ड्राइवर को उनके बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया है. इससे पहले वसई कोर्ट ने कल आरोपी शीजान खान (Sheezan Khan) को 2 और दिन के लिए पुलिस रिमांड में भेज दिया था. इसके पहले पुलिस को शीजान की 4 दिन की रिमांड मिली थी. इस दौरान हुई पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया था कि तुनिषा का धर्म अलग होने और उम्र में काफी अंतर होने के चलते उसने एक्ट्रेस से ब्रेकअप किया था.
शीजान की रिमांड बढ़ाने के लिए कल पुलिस (Sheezan Police Remand) ने कोर्ट में जो दस्तावेज पेश किए उसमें कहा गया था कि आरोपी न ही सवालों के सही जवाब दे रहा है, और न ही जांच में सहयोग कर रहा है. पुलिस ने कोर्ट (Tunisha Sharma Death Probe) को बताया कि शीजान के मोबाइल से कई चैट डिलीट भी हुई हैं. जांच में यह भी सामने आया है कि जिस दिन तुनिषा ने कथित तौर पर आत्महत्या की, उस दिन आरोपी ने सीक्रेट गर्लफ्रेंड के साथ 2 घंटे बात की थी. इसके अलावा तुनिषा की मां ने भी अपनी पुलिस कम्प्लेन में आरोप लगाया था कि शीजान के कई लड़कियों के साथ अफेयर थे.
‘तुनिषा ने खुदकुशी करने से कुछ देर पहले ही शीजान से की थी बात’ : पढ़ें पुलिस की रिमांड कॉपी
पुलिस की ओर से वसई अदालत को यह भी बताया गया कि तुनिषा शर्मा ने फांसी लगाने से कुछ देर पहले आरोपी शीजान खान से बातचीत की थी. उन दोनों के बीच क्या बातचीत हुई थी, पुलिस यह जानना चाहती है. तुनिषा के मामा पवन शर्मा ने कहा, पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है. आरोपी 2 दिन की पुलिस रिमांड में भेजा गया है, तो उसमें कई चीजें सामने आएंगी. उन्होंने कहा कि तुनिषा के व्यवहार में कई बदलाव आए थे, उसने हिजाब पहनना शुरू कर दिया था. पुलिस ने भी आज अदालत के सामने कहा कि शीजान के अन्य महिलाओं के साथ संबंध थे.
सिर्फ 20 साल की उम्र और पीछे छोड़ गई हैं इतने करोड़ की प्रॉपर्टी, घर में अकेले कमाने वाली थीं तुनिषा
वालीव पुलिस तुनिषा शर्मा और शीजान खान के बीच हुई वाट्सऐप चैट की जांच कर रही है. यह चैट 250 से 300 पन्नों की है और पुलिस इसके जरिए ही दोनों के बीच ब्रेकअप की वजह तलाश रही है. जानकारी के मुताबिक, चैट जून से दिसंबर में तुनिषा की मौत से पहले तक की है. पुलिस ने कोर्ट में यह भी बताया कि तुनिषा की आत्महत्या से पहले शीजान ने उसकी मां वनिता के साथ बात की थी. उस दौरान क्या बातें हुईं, पुलिस को यह पता करना है और इसलिए आज उनका बयान दर्ज होगा. आपको बता दें कि तुनिषा ने 24 दिसंबर, 2022 को अपने टीवी शो ‘अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल’ के सेट पर कथित तौर पर खुदकुशी कर ली थी. पुलिस ने एक्ट्रेस को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में उसके को-एक्टर शीजान खान को गिरफ्तार किया था. तुनिषा और शीजान रिलेशनशिप में थे और एक्ट्रेस की मौत से 15 दिन पहले ही दोनों का ब्रेकअप हुआ था.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Mumbai News, Suicide Case, Tunisha Sharma suicide case
FIRST PUBLISHED : December 29, 2022, 08:58 IST
