Modinagar | देश के पूर्व रक्षामंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को रविवार को आयोजित एक कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में पार्टी पदाधिकारियों व उनके चेहतों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धाांजलि अर्पित की।
सुदामापुरी स्थित वरिष्ठ भाजपा नेता कालूराम धामा के कमल इंटर कॉलेज में मुलायम सिंह यादव के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता पूर्व राज्यमंत्री रमेश प्रजापति व संचालन पूर्व प्रत्याशी नगर पालिका चेयरमैन कालूराम धामा ने किया। नेता जी मुलायम सिंह के निधन को सभी वक्ताओं ने अपूर्णीय क्षति बताया। कालूराम धामा ने कहा कि मुलायम सिंह किसान, नौजवान, छात्र, व्यापारी, अमीर, गरीब व असहाय लोगों के हमेशा सच्चें हमदर्द रहें है। उन्होंने संविधान व लोकतंत्र की रक्षा करते हुए चौधरी चरण सिंह व राममनोहर लोहिया के आदर्शों, सिद्धांतों व नीति पर पक्ष विपक्ष को साथ लेकर देश प्रदेश कि राजनीति के माध्यम से सेवा की।
इस अवसर पर पूूर्व विधानसभा अध्यक्ष देवव्रत धामा, नगर अध्यक्ष मनीष बंसल, सतेंद्र तोमर, रामभरोसे लाल मौर्य, सुनील शर्मा, सुरेंद्र त्यागी, कृष्ण रुहेला, मुन्ना, राजेश जाटव, महावीर सिंह, कृपाल सिंह यादव, आजाद सिंह, वसीम खान, आरीफ मालिक, मनजीत नेहरा, दुलीचंद प्रजापति, कर्मवीर प्रधान, गुड्डू विजयनगर आदि ने अपने विचार रखे व नेता जी के जीवन व उनके संघर्षों पर प्रकाश डाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *