मोदीनगर। भोजपुर के गांव मुरादाबाद में खड़ंजा धंसने के कारण बुधवार सुबह गाडर से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक मामूली रूप से चोटिल हो गया। गनीमत रही है कि उस समय मौके पर कोई नहीं था, वरना बड़ा मौजूद नहीं थी। गांव मुरादाबाद में कुछ समय पहले पानी की पाइपलाइन डाली गई थी। पाइपलाइन डालने के बाद सड़क को दुरस्त नहीं कराया गया। मंगलवार को वर्षा के बाद यहां कीचड़ हो गया। जिसके चलते सड़क का कुछ हिस्सा धंस गया। बुधवार सुबह सरिया से भरा एक ट्रैक्टर ट्राली यहां से गुजर रहा था। इस बीच ट्रैक्टर का अगला पहिया धंसी सड़क में फंस गया, जिसके चलते ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। सड़क पर सरिया गिरने से आवागमन का रास्ता भी बाधित हो गया। हादसे में कोई हताहत नहीं है।
