Top 7 most-liked films of Ajay Devgn- India TV Hindi News

Image Source : TWITTER
Top 7 most-liked films of Ajay Devgn

नई दिल्ली:  बॉलीवुड में अपनी कई फिल्मों से खुद को सुपरस्टार साबित कर चुके अजय देवगन के फैंस आज काफी खुश हैं। क्योंकि 18 नवंबर को उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। विजय सलगांवकर नाम के इस किरदार ने लोगों के जहन में अपनी जगह बनाई है, लेकिन इसके साथ और भी कई किरदार ऐसे हैं जो लोगों को काफी पसंद आए हैं। आइए जानते हैं साल 2010 के बाद आए ऐसे ही किरदारों के बारे में… 

आरआरआर 

इस साल की सुपरहिट फिल्म ‘RRR’ में अजय देवगन ने केमियो किया था। लेकिन इस छोटे से रोल में ही उन्होंने लोगों का दिल जीत लिया था। उन्होंने अल्लूरी वेंकटरामा राजू का किरदार निभाया था। जो एक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। 

तानाजी: द अनसंग वॉरियर 

साल 2019 ‘तानाजी: द अनसंग वॉरियर’ में अजय देवगन ने मराठा योद्धा का किरदार निभाया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की थी। लोगों को अजय देवगन का ये रूप इतना भाया कि आज भी इसके पोस्टर अजय के फैंस पेज पर दिख जाते हैं। 

सिंघम 

कॉप ड्रामा फिल्म ‘सिंघम’ में पुलिस की वर्दी में अजय देवगन का अंदाज कुछ ऐसा पॉपुलर हुआ कि लोग उनके दीवाने हो गए। आज भी कई पुलिस अधिकारी ‘सिंघम’ लुक में रहना पसंद करते हैं। 

वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई

ऐसा नहीं है कि पुलिस की वर्दी में ही अजय देवगन लोगों को पसंद आए। उन्होंने अंडरवर्ल्ड डॉन बनकर भी लोगों को कायल किया है। उन्होंने इस फिल्म में एक रौबदार डॉन बनकर बॉक्स ऑफिस पर सिक्का जमाया था। 

राजनीति

फिल्म ‘राजनीति’ में अजय देवगन ने एक पॉलिटीशियन का किरदार निभाया था। इस फिल्म में अजय का लुक ओर उनका अंदाज लोगों को काफी पसंद आया था। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर भी लीड किरदारों में थे। 

गोलमाल 

कॉमेडी फिल्म सीरीज ‘गोलमाल’ में अजय देवगन ने जिस तरह से कॉमिक रोल निभाया है वह बॉलीवुड में माइल स्टोन की तरह काम करता है। लोग अजय देवगन की कॉमेडी को देखकर बड़े बड़े कॉमेडियन को भूल जाते हैं। 

दृश्यम


फिल्म ‘दृश्यम’ में अजय देवगन ने विजय सलगांवकर का किरदार निभाया था, यह एक चौथी पास शख्स है जो अपने परिवार को बचाने के लिए सारी हदें पार करता है। इसी फिल्म का अगला पार्ट है, ‘दृश्यम 2’, जो शुक्रवार 18 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। 

Drishyam 2 में Ajay Devgn का जुर्म कबूल करने वाला वीडियो हुआ लीक! देखिए वायरल क्लिप

Nawazuddin Siddiqui को साड़ी और झुमकों में देख लोगों को याद आईं काजोल, तस्वीर देख आपकी भी नहीं रुकेगी हंसी

कानों पर बाल उगाने के लिए Varun Dhawan करते थे ये जतन, kapil sharma ने उगलवाया सच

Latest Bollywood News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *