नई दिल्ली: प्रीति जिंटा (Preity Zinta) की फिल्म ‘सोल्जर’ 24 साल पहले 1998 में रिलीज हुई थी. प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया पर ‘सोल्जर’ के निर्माताओं के लिए एक भावुक नोट लिखा है और फिल्म की शूटिंग के किस्से सुनाए हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर ‘सोल्जर’ के टाइटल ट्रैक की एक क्लिप शेयर की, जिसे उन पर और बॉबी देओल पर फिल्माया गया था.

उन्होंने लिखा, ‘सोल्जर मेरी दूसरी रिलीज फिल्म थी, लेकिन पहली फिल्म थी जिसे मैंने साइन किया था. मैं इतनी उलझन में थी कि मैं एक नाम वाले दो निर्देशकों के साथ काम करूंगी. अब्बास भाई और मस्तान भाई का शुक्रिया, आप दोनों ने मुझे कभी भी लड़खड़ाने नहीं दिया.’

Tags: Entertainment Throwback, Preity zinta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *