DishaBhoomi

Ghaziabad – गाजियाबाद में भारतीय व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री देवेंद्र ढाका को कन्हैया लाल की तरह धमकी देने के मामले में पुलिस एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अपने पड़ोसी को फंसाना चाहता था। इसलिए उसके नाम से व्यापारी नेता को धमकी भरा पत्र भेजा था।
4 जुलाई को मिला था पत्र
लोनी बॉर्डर थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह पंवार ने बताया, व्यापारी नेता देवेंद्र ढाका की गाजियाबाद के कस्बा लोनी में दिल्ली-सहारनपुर रोड पर ‘ढाका इलेक्ट्रिकल’ नाम से दुकान है। उन्हें यह पत्र 4 जुलाई की शाम घर पर डाक के जरिए प्राप्त हुआ। पत्र में देवेंद्र ढाका और उनके बेटे का हत्या की धमकी दी गई। पत्र के लिफाफे के ऊपर सदर पठान का नाम लिखा हुआ था। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धमकी देने का केस दर्ज किया और जांच शुरू कर दी।
डाकघर कीसीसीटीवी से खुला राज
एसपी देहात ईरज राजा ने बताया कि पुलिस ने सबसे पहले यह पता लगाया कि स्पीड पोस्ट किस डाकघर से हुआ है। इसके बाद वहां के सीसीटीवी कैमरे देखे गए। इस तरह आरोपी तक पहुंच पाए। गुरुवार को इस मामले में एक आरोपी की गिफ्तारी हुई है। आरोपी की पहचान परवेज अली के रूप में हुआ है। वह लोनी में ऊपर-कोट का रहने वाला है।
आरोपी बोला- पड़ोसी को फंसाना चाहता था
पूछताछ में परवेज अली ने बताया कि धमकी भरे लिफाफे पर जिस सदर खान का नाम लिखा गया था, वह उसका पड़ोसी है। कुछ दिन पहले दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसलिए परवेज ने सदर खान को फंसाने की साजिश रची। परवेज किसी मौके की तलाश में था। उसे पता चला कि आजकल नुपूर शर्मा केस में तमाम जगह लोगों को धमकियां दी जा रही हैं। बस यही आइडिया लेकर परवेज ने सदर खान के नाम से धमकी भरा पत्र व्यापारी नेता देवेंद्र ढाका को भेज दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *