ईरान ने 9 लोगों को दी फांसी।- India TV Hindi

Image Source : AP
ईरान ने 9 लोगों को दी फांसी।

तमाम देशों में फांसी की सजा भले ही बरकरार है, लेकिन ज्यादातर देशों में फांसी देने की संख्या बहुत कम है। मगर हम आपको एक ऐसे मुस्लिम देश की कहानी बताने जा रहे है, जो पूरी दुनिया में फांसी देने में नंबर एक है। यह देश प्रति वर्ष सैकड़ों लोगों को फांसी की सजा सुनाती ही नहीं, बल्कि उन्हें फांसी के तख्ते पर चढ़ाता भी है। इस बार फिर इस देश ने 9 लोगों को फांसी पर चढ़ा दिया है। इस वजह से फिर से यह मुस्लिम देश चर्चा में है। आपको बताते हैं कि आखिर यह देश सबसे ज्यादा लोगों को फांसी क्यों देता है?

उल्लेखनीय है कि कट्टर मुस्लिम देश ईरान फांसी देने में दुनिया में पहले नंबर पर है। यह देश अफ़ग़ानिस्तान और यूरोप के बीच एक प्रमुख अफ़ीम-तस्करी मार्ग पर स्थित है और घरेलू अफ़ीम के उपयोग की दर दुनिया में ईरान में ही सबसे अधिक है। इसलिए ईरान में ज्यादातर फांसी ड्रग तस्करी के ही मामले में होती है। मगर हैरानी है कि इसके बावजूद यहां अपराधियों में खौफ नहीं है। राज्य मीडिया ने मंगलवार को बताया कि ईरान ने हाल के दिनों में 9 दोषी ड्रग तस्करों को फांसी दी है, यह दुनिया की सबसे ऊंची फांसी की दरों में से एक है।

ईरान में 2.8 मिलियन लोग करते हैं नशा

आधिकारिक आईआरएनए समाचार एजेंसी ने कहा कि “हेरोइन, अफ़ीम खरीदने और उसका परिवहन करने” के आरोप में उत्तर-पश्चिमी प्रांत अर्दबील की एक जेल में बंद तीन कैदियों को फांसी दे दी गई। जबकि 6 अन्य लोगों को “मेथामफेटामाइन, हेरोइन और कैनबिस” की तस्करी के आरोप में फांसी दी गई। वर्ष 2021 में संयुक्त राष्ट्र कार्यालय ऑन ड्रग्स एंड क्राइम (यूएनओडीसी) द्वारा उद्धृत आंकड़े बताते हैं कि ईरान में 2.8 मिलियन लोगों को नशीली दवाओं की समस्या है। ईरानी अधिकारियों ने नशीली दवाओं के दुरुपयोग और तस्करी से जंग के लिए कई अभियान शुरू किए हैं और नियमित रूप से पड़ोसी अफगानिस्तान से तस्करी करके लाए गए अफ़ीम की बड़ी बरामदगी की जा रही है।

एमनेस्टी इंटरनेशनल के अनुसार ईरानी अधिकारियों ने 2023 के पहले पांच महीनों के दौरान नशीली दवाओं से संबंधित अपराधों में दोषी कम से कम 173 लोगों को फांसी दी थी। एमनेस्टी के अनुसार, यह चीन को छोड़कर किसी भी अन्य देश की तुलना में प्रति वर्ष अधिक लोगों को मृत्युदंड देता है। नॉर्वे स्थित ईरान मानवाधिकार समूह ने नवंबर में कहा था कि इस्लामिक गणराज्य ईरान ने 2023 में 700 से अधिक लोगों को फांसी दी थी, जो आठ वर्षों में सबसे अधिक आंकड़ा है। 

यह भी पढ़ें

खैबर पख्तूनख्वा प्रांत से पहली बार चुनाव लड़ रही इस हिंदू महिला ने भारत को लेकर कही ऐसी बात कि…पाक को लगी मिर्ची

इजरायल ने इस मुस्लिम देश में घुसा दिए दर्जनों जासूस, मगर एर्दोगन ने तोड़ दी मोसाद की मंशा

 

Latest World News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *