Modinagar ओढ़कर लाल चुनरियां, चूड़ियां हरी लाल पहन गुजरिया, आया सावन माह मां ने पीहर बुलाया, मिले प्रेम उपहार। नवविवाहिताओं के लिए तीज का त्योहार बेहद खास होता है। इसमें 16 श्रंृगार कर सखियों के साथ झूला झूलने और सखियों के बीच पिया की बाते करने का आनंद ही कुछ अलग होता है। लड़कियों की शादी के बाद पहली तीज मायके में ही मनाई जाती है। जिसे लेकर घरो में विशेष तैयारियां चल रही है। बहू की पहली तीज के लिए सास और मां तैयारियों में जुटी हुई है। वहीं दुल्हनें खुद भी ब्यूटी पार्लर, मेहंदी, झूला और लहंगे तैयार कराने में लगी हुई है। ऐसी ही कुछ नवविवाहिताओं ने अपनी पहली तीज पर अपने दिल की बात कही है।
कुछ अलग सा हो रहा है महसूस
आंचल इस समय अपने मायके आई है। आंचल ने बताया कि इस बार उनकी पहली तीज है। जिसके लिए उन्होने जमकर खरीदारी भी की है। तीज वाले दिन अपनी सखियों के साथ मिलकर झूला भी झूलेंगी। इसलिए इस बार उन्हे अलग सा महसूस हो रहा है। इतना ही नहीं वह तीज के लिए पहले से ही बाजार से खरीदारी भी कर रही है।
बहुत भावुक पल होता है
आंशिका का कहना है कि शादी के बाद इस बार मेरी पहली तीज है। उन्होने बताया कि तीज पर उन्हे सजना संवरना बेहद पसंद है। शादी के बाद मायके में पहली तीज मनाने के लिए बेहद खुश है।