Modinagar। एक महिला द्वारा अपने आपको तलाकशुदा बताकर शादी करने का मामला प्रकाश में आया है, और
कुछ दिनों बाद महिला जेवरात व नकदी लेकर फरार हो गई। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
निवाड़ी थानान्तर्गत गांव डिड़ौली निवासी संदीप त्यागी दिव्यांग है। संदीप त्यागी से काफी समय पहले एक महिला की मुलाकात हुई। महिला ने संदीप से कहा कि एक तलाकशुदा महिला है, और उसके पास एक छह साल की पुत्री है। यदि तुम चाहों तो वह शादी कर सकती है। सितंबर 2021 में संदीप और महिला ने शादी कर ली। दोनों निवाड़ी के गांव मकरमतपुर सिखैडा में रहने लगे। कुछ समय तक सब सही चल रहा था। इस बीच महिला अचानक गायब हो गई। उन्होंने काफी खोजबीन की। लेकिन, उसका कोई अता पता नही चला। इस दौरान उनके घर से जेवर व नकदी भी गायब हो गई। कुछ दिन बाद रिश्तेदार ने उन्हें बताया कि महिला तो पहले पति के साथ ही रह रही हैं। संदीप उसके घर पहुंचे तो महिला ने शादी की बात से ही इंकार कर दिया। तलाक की बात भी गलत बताई। पीड़ित परेशान होकर निवाड़ी थाने पहुंचे, लेकिन कोई कार्रवाई पुलिस की तरफ से नहीं की गई। संदीप के मुताबिक, आरोपी महिला ठग है। वह केवल सामान चोरी करने के मकसद से आई थी। निवाड़ी थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर बुलंदशहर के गांव अहार निवासी संध्या शर्मा व रविंद्र शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *