मोदीनगर। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों की पढ़ाई को जारी रखने के लिए टेलीविजन व स्मार्ट फोन को जरिया बनाया गया है। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई किस तरह चल रही है। बच्चों को आनलाइन शिक्षा से जोड़ने के लिए शिक्षकों की ओर से क्या प्रयास किए जा रहे हैं। इसकी निगरानी अब सरल एप से की जाएगी। इसके साथ ही हर पंद्रह दिन में कराई गई पढ़ाई का भी मूल्यांकन किया जाएगा।
ब्लाक के परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों की संक्रमण के चलते भले ही आनलाइन पढ़ाई हो रही हो। लेकिन, अमूमन विद्यार्थी इससे दूर हैं। बेसिक स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई की स्थिति क्या है, कितने बच्चों को ऑनलाइन शिक्षा का लाभ मिल रहा है। ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान वह कितना सीख पा रहे हैं। ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान आने वाली दिक्कतों को दूर करने का रास्ता निकाला जाएगा।
