Modinagar पुत्र की यातनाओं से परेशान होकर एक (85) वर्षीय वृद्व ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नगर की फफराना बस्ती कॉलोनी निवासी ईश्वर चंद्र अपनी पत्नी श्यामू देवी व पुत्र नीरज के साथ रहते थे। (85) वर्षीय ईश्वर सिंह ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालात बिगड़ने पर उन्हे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जंहा से डाक्टरों ने मेरठ के लिए रेफर कर दिया। उपचार के दौरान मेरठ में ही ईश्वर चंद्र ने दम तोड दिया। मृतक की पत्नी श्यामू देवी ने थाने में तहरीर दी है कि पुत्र की प्रताड़ना से परेशान होकर उन्होने जहर खाया, जिस कारण उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने आरोपी पुत्र की तलाश शुरू कर दी है।