Modinagar मौसम के बदलने से गर्मी व उमस ने बुरा प्रभाव शुरू कर दिया है लोग ऐसे मौसम में अधिक बीमार पड़ते है। जैसे जैसे गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, वैसे ही बच्चों और बुढ़ों की हालत खराब होती दिख रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व सरकारी अस्पताल के चिकित्सको को एक दर्जन से अधिक बच्चों व बढ़ों को भर्ती करना पडा। वही नीजी अस्पतालो में भी मरीजो की सख्ंया बढ़ती जा रही है।
जुलाई माह मे गर्मी व उमस के प्रकोप से बुढ़ों व बच्चों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं, क्योकि बदलते मौसम व गर्मी होने के कारण बर्दाशत नहीं हो पा रही है। डॉक्टरों ने बताया कि गर्मी के कारण डायरिया व उल्टी की समस्या उत्पन्न हुई है, जिस कारण बीमारी बढ़ रही है। इसी गर्मी के कारण बच्चों की नीजी डाक्टरों के यहां भी भीड़ देखी जा रही है। जिसमे ज्यादातर मरीज उल्टी दस्त के है।
क्या कहना है चिकित्सकों का
वही सामुदायिक स्वाथ्य केन्द्र के डॉक्टरों का कहना है कि अत्यधिक गर्मी व उमस का असर छोटे बच्चों के स्वाथ्य पर अधिक पड़ रहा है इसी गर्मी के कारण बच्चों को उल्टी दस्त की समस्या हो रही है। उन्होने बताया की बच्चांे व जन मानस को इस तेज धूप व गर्मी से बचना आवश्यक है। अधिक से अधिक नीबू पानी का सेवन किये जाना इन दिनों बेहतर है।