Modinagar। सेवार्थ ट्रस्ट के सदस्यों ने रविवार को वृद्धा आश्रम पंहुचकर वृद्धजनों को भोजन कराया और उनके साथ समय बीताया। सदस्यों के इस कार्य से प्रसन्न होकर वृद्धजनों ने जमकर खुशियां बटोरी।
सेवार्थ ट्रस्ट में हालही में गुडगांव निवासी लक्ष्मी नारायण वर्मा सदस्यता ग्रहण की है। इस अवसर पर उन्होंने मोदीनगर स्थित वृद्धा आश्रम में रह रहे वृद्धजनों के बीच पंहुचकर उनको भोजन कराने व उनके साथ कुछ समय बीताने की इच्छा जाहिर की। जिसके फलस्वरूप रविवार को उन्होंने किसी अपने की याद में संस्था के माध्यम से वृद्ध आश्रम में वृद्धजनों को भोजन कराया और वृद्धजनों के साथ समय बीताते हुए उनके सुख-दुख का हाल जाना। इस मौके पर श्रीमती रजनी वर्मा, श्रीमती सोनम, डॉ0 केवल कृष्ण थम्मन, सेवार्थ ट्रस्ट अध्यक्ष सचिन वर्मा, मनीष शर्मा, अवनी वर्मा, शुभी वर्मा, कशिश आदि मौजूद रहे।
Disha Bhoomi
