Modinagar बदलता मौसम लोगों को बीमारी परोस रहा है। वही बदलते मौसम के कारण लोग बीमारियों की चपेट में आ रहें हैं। निजी व सरकारी अस्पतालों में बुखार, खांसी, नजला, जुकाम आधी बीमारियों से ग्रस्त मरीजों की काफी भीड़ देखने को मिल रही है। खासकर बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जोड़ों में दर्द छोड़ने वाले बुखार से लोग दहशत में हैं। चिकित्सक भी मरीजों को बदलते मौसम के कारण अहतियात बरतने की सलाह दे रहें हैं। सुबह और रात के समय मौसम में ठंडक बढ़ने लगी है। जबकि दिनभर ठीक ठाक गर्मी पड़ रही है। ऐसे में बदलता मौसम लोगों को बीमारी परोस रहा है। थोड़ी लापरवाही लोगों को बुखार खांसी नजला जुकाम आदि बीमारियों का शिकार बना रही है। निजी अस्पतालों में मरीजों की काफी संख्या देखने को मिल रही है। पीएचसी में दिनभर मरीजों की भारी भीड़ आने से चिकित्सकों के भी पसीने छूट रहें हैं। चिकित्सक मौसम के मुताबिक ताजा खान पान और कपड़े पहनने की सलाह दे रहे हैं। जोड़ों में दर्द छोड़ने वाले रहस्य में बुखार से लोगों में दहशत का माहौल है। इस संबंध में वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर सतीश त्यागी का कहना है कि मौसम में बदलाव होने लगा है। ऐसे में सही खान-पान अधिक ध्यान देने की जरूरत होती है। अस्पताल में पहले के मुकाबले अधिक मरीज आ रहें हैं। लोगों को मौसम में एहतियात बरतने की सलाह दी जा रही है।
