मोदीनगर। कृषि कानूनों के विरोध में शुक्रवार को करीब 100 ट्रैक्टरों के काफिले के साथ मेरठ से जाते समय हाइवे स्थित राज चौराहे से होते हुए गाजीपुर बार्डर के लिए रवाना हुयें। यंहा भाकियू कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके अलावा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने शुक्रवार को ट्रैक्टर रैली के गाजीपुर बार्डर जाते समय कहा कि केंद्र सरकार पीछे नहीं हटती है तो किसान भी हटने वाले नहीं है। टिकैत करीब सौ ट्रैक्टर-ट्राली और लगभग सात सौ किसानों के साथ गाजीपुर बार्डर की ओर रवाना हो गए। रैली का नेतृत्व भाकियू में युवा संगठन के अध्यक्ष गौरव टिकैत व भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत कर रहे थे। नरेश टिकैत ने कहा कि महीनों से किसान गर्मी, सर्दी व बरसात में खुले आसमान के नीचे गाजीपुर बार्डर समेत अन्य कई बार्डर पर बिता रहा है। मगर, लगता है कि केंद्र सरकार ने आंखें मूंद ली हैं। यहा भाकियू कार्यकर्ताओं ने नेताओं ने उनका स्वागत किया। स्वागत करने वालों में मंडल उपाध्यक्ष सतेन्द्र त्यागी, जिलाध्यक्ष चौधरी बिजेंद्र सिंह, वेदपाल मुखिया, पप्पन शर्मा, जयकुमार मलिक, पप्पी नेहरा, मुनेन्द्र त्यागी, मनोज त्यागी, मदनलाल फौजी, सुन्दर लाल फौजी आदि मौजूद रहें।
नरेश टिकैत ने कहा कि जंहा सरकार एक तरफ व्यापारियों के शुभचिंतक बन रही है, वही किसानों को जमकर उत्पीड़न कर रही है। कृषि कानूनों से व्यापारीयों को लाभ होगा। यह तय है कि कृषि कानून लागू होने से किसानों के हाथ से उनकी भूमि भी खिसक जायेंगी। जिसके लिए सरकार ने कानून बनाये है वह कानून उन्हें स्वीकार ही नही तो सरकार की यह जबरन नीती क्यों।
हाइवे से होकर गुजरने परहाइवे काफी देर तक जाम रहा। वाहन चालकों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। जिसके कारण जाम लग गया। पुलिस व यातायात कर्मीयों ने मशक्कत के बाद जाम खुलवाया तब जाकर वाहन चालकों ने राहत की सास ली।
