Modinagar निकाय चुनाव नजदीक आते ही सभासदों ने वार्ड में सक्रियता बढ़ा दी है। सुबह से लेकर रात तक जनता के बीच रहते हैं। फिर दिन-भर के काम इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट करते हैं। चुनाव लड़ने के इच्छुक अन्य लोग भी वार्डों की सक्रियता को पोस्ट कर रहें हैं।
बीते दिनों भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल व शीर्ष नेतृत्व की ओर से नगर निगम चुनाव शीघ्र ही होने की बात कही गई, वही इसकी चर्चा पूरे शहर में है कि नबंवर माह में नगर निकाए चुनाव होने की पूरी संभावना है। इसके बाद से शहर के वार्डों के अंदर सियासत तेज हो गई है। मोदीनगर पालिका का सीमा विस्तार भी किया गया है, 26 वार्डों के स्थान पर अब सीमा विस्तार के बाद करीब 35 वार्ड बनायें गये है। जिसके चलते कई पुराने वार्डों में भी नयें क्षेत्रों को जोड़ा गया है। इसके चलते जंहा क्षेत्र का विस्तार हुआ है। वर्तमान में नगर पालिका में 26 सभासद है। चुनाव की सुगबहाट के बाद से अब इन मौजूदा सभासदों की गतिविधियां भी अपने क्षेत्रों में तेज हुई हैं। इसके लिए सभी ने जनता के दरवाजे खटखटाना शुरू किया है। सुबह की चाय लोगों के घरों में कर रहें हैं। दिन में जनता की समस्याओं के दूर करने के लिए बैठक कर रहें हैं। इतना ही नहीं कुछ ने तो अभी से ही पिटारा खोलते हुए रात की पार्टी भी शुरू कर दी है।
इसके साथ ही वार्डों में वह लोग भी तेजी से सक्रिय हैं, जो पिछली बार या तो चुनाव हार गए थे या अबकी बार चुनाव लड़ने की इच्छा जता रहंे हैं। जनता के मुद्दों को उठाकर उन्हें समाधान का आश्वासन भी दे रहंे हैं। यही वजह है कि वार्डों में अब चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों के बीच द्वंद बढ़ता जा रहा है। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएगा, आपसी द्वंद बढ़ना भी तय माना जा रहा है।
सुबह की राम-राम जी और शाम को गुड नाइट
चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहें लोगों ने अपने मोबाइल पर वाट्सअप ग्रुप बना लिए हैं। इन ग्रुपों में मौहल्ले के लोगों को जोड़ा है। लोगों से संपर्क बनाए रखने के लिए इन ग्रुप पर रोजाना सुबह की राम-राम जी और रात को गुड नाइट के संदेश भेजे जा रहंे हैं। इसके साथ ही विभिन्न मौको पर बधाई के संदेश भी लोगों को भेज रहें हैं। आलम यह है कि कुछ लोग कई ग्रुप में जुड़ गए हैं। इसके साथ ही कई लोगों ने फेसबुक, ट्वीटर वाल पर भी वार्ड की समस्याओं व निदान के बारे में पोस्ट करनी शुरू कर दी है।
वार्ड में हर आयोजन में पहुंच रहंे जनप्रतिनिधि
पांच साल तक भले ही कोई सभासद अपने वार्ड में पूरा नहीं घूमा हो, चाहे हर घर में दोबारा नहीं गया है, लेकिन अब वह सभी से संपर्क बढ़ा रहंे हैं। यही हाल चुनाव लड़ने की तैयारी करने वाले सभी लोगों का है। वार्ड में होने वाले हर आयोजन में वह पहुंच रहें हैं। लोगों की खुशी और परेशानी के समय भी वह दिखाई दे रहें हैं। जहां जाते हैं उनके समर्थक फोटो जरूर खींच लेते हैं। कई जगह वीडियो भी बनाते हैं। फिर इसके बाद इंटरनेट मीडिया पर उसे पोस्ट कर रहें हैं।