Modinagar | नगर की गोविन्दपुरी कॉलोनी में गुरुवार सुबह साढे छह बजे के आसपास मार्निग वॉक पर निकली महिला के गले पर चाकू रखकर सोने की चेन लूट ली। लूट का विरोध करने पर महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। महिला ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज करने की बात कह रही है।
नगर की गोविन्दपुरी कॉलोनी निवासी मनोज कुमार अपनी पत्नी सविता सिंघल के साथ रहते है। मनोज कुमार गोविन्दपुरी मार्केट में परचून की दुकान करते है। बुधवार सुबह उनकी पत्नी सविता सिंघल मार्निंग वॉक करने के लिए गई थी।
पर्चा दिखाकर बातों में उलझाया जब वह गोविन्दपुरी कॉलोनी स्थित बिजली सब स्टेशन के पास सुबह साढ़े छह बजे पहुंची तो बाइक सवार दो बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया। पहले बाइक सवार युवकों ने महिला को एक पर्चा दिखाकर पता पूछा। जैसे ही महिला ने पता बताने के लिए पर्चा पढ़ना शुरू किया, तो इसी बीच एक बदमाश ने महिला के गले पर चाकू रख दिया। इसके बाद दूसरे बदमाशों ने महिला के गले पर सोने की चेन खींच ली।
स्नेचिंग के कारण गले में बने निशान
चेन खीचने के कारण महिला के गले में गहरे निशान बन गए। इतना ही नहीं पुलिस से शिकायत करने पर महिला को जान से मारने की भी धमकी दी।
इसके बाद बदमाश सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। महिला ने घर पहुंचकर इसकी सूचना परिजनों को दी। इसके बाद परिजन महिला को लेकर थाने पहुंचे और तहरीर दी।
पुलिस जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कह रही है।