Modinagar इस बार मोदीनगर नगर पालिका में वार्ड बढ़ाए गये हैं। जिसके बाद से नगर पालिका सीमा विस्तार का खाका तैयार कर शासन को भेजा जा चुका है। प्रशासन अब आरक्षण और मतदाता पुनरीक्षण की तैयारी में जुट गया है। मोदीनगर तहसील क्षेत्र में दो नगर पालिका व तीन नगर पंचायतें हैं। माना जा रहा है कि इस बार दस फीसदी वोटर बढ़ जाएंगे। इस हिसाब से बूथ की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।
नगर निकाय चुनाव नवंबर या दिसंबर में कराए जा सकते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए शासन और प्रशासन स्तर पर तैयारी की जा रही है। नगर पालिका व नगर पंचायतों में आरक्षण तय होना है। प्रशासन इसकी तैयारी कर रहा है। वोटर लिस्ट का पुनरीक्षण के आदेश कभी जारी हो सकते हैं। लेकिन प्रशासन की तरफ से इसकी तैयारी पहले ही शुरू की जा रही है। इस बार वोटर लिस्ट में 10 फीसदी से ज्यादा वोटर बढ़ने की उम्मीद है। वहीं एसडीएम व अधिशासी अधिकारी शुभांगी शुक्ला ने बताया कि वार्डों की संख्या निर्धारित हो गई है। अब वार्डों में आरक्षण के लिए रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी जाएगी। निकाय चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है।
मोदीनगर में वार्ड बढ़ाए
पिछले दिनों नगर पालिका के विस्तार को स्वीकृति दी गई थी। इसके बाद प्रशासन की ओर से पालिका का विस्तार किया गया। सीमा विस्तार होने के बाद मोदीनगर नगर पालिका में नौ वार्ड बढ़ गए हैं। अब मोदीनगर में कुल 35 वार्ड हो गए हैं। इससे पहले यहां 26 वार्ड थे। मोदीनगर में छह गांव को शामिल किया गया हैं।
कुल मतदाता
नगर पालिका मोदीनगर 15211,1078
मुरादनगर 1,1773334
नगर पंचायत निवाड़ी 10,7568
पतला 12,7755
फरीदनगर 12,9564
यह आंकड़ा पिछले निकाय चुनाव का है। इस बार मतदान स्थल और वोटर बढ़ेंगे।
सभी पार्टियों ने तैयारी शुरू की
नगर निकाय चुनाव की तैयारी में सभी पार्टियां जुट गई हैं। वार्डों में संभावित प्रत्याशी होर्डिंग्स लगा रहे हैं। सपा, रालोद, बसपा, कांग्रेस, भाजपा नेता वोटरों के बीच जा रहे हैं। भाजपा के शहर मंडल अध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने बताया कि पार्टी का लक्ष्य इस बार पहले से ज्यादा सीटों पर चुनाव जीतना है। कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में चुनाव की तैयारियां कर रहे हैं। कांग्रेस के शहर अध्यक्ष आशीष शर्मा का कहना है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिए निर्देश के अनुसार शहरस्तर पर काम किया जा रहा है। चुनाव लड़ने वाले इच्छुक प्रत्याशी संगठन को नाम भेज रहे हैं। पार्टियों के अध्यक्षों का कहना है कि मजबूती के साथ निकाए चुनाव में उपस्थिती दर्ज कराई जायेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *