मोदीनगर। अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ तहसीलदार सख्त तेवर के चलते शुक्रवार को उन्होंने मौके पर छापेमार कार्रवाही करते हुए एक जेसीबी पकड़ सीज की कार्रवाही की है।
शुक्रवार को तहसीलदार श्रीप्रकाश सिंह सूचना मिलने पर गांव झलावा पंहुचे और उन्होंने मिट्टी का खनन करते हुए पाया मौके से एक जेसीबी पकड़ सीज की कार्रवाही की है। ट्रैक्टर व जेसीबी चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहें। तहसीलदार श्रीप्रकाश सिंह ने त्वरित कार्रवाही करते हुए जेसीबी को थाना पुलिस निवाड़ी के सुपुर्द कराते हुए खनन एंव खनिज अधिनियम के अन्तर्गत कार्रवाही करने का निर्देंश दिया है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाही आगे भी जारी रहेंगी। उनके क्षेत्र में किसी भी दशा में मिट्टी का अवैध खनन बर्दाश्त नही होगा।
