Modinagar एक कॉलोनी में घर में घुसकर एक किशोरी के साथ छेड़छाड़ व मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने इस संबंध में तहरीर दे कार्रवाही की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक कॉलोनी एक महिला अपने परिवार के साथ रहती हैं। महिला अपने पति के साथ मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पालन करती हैं। महिला की एक (13) वर्षीय पुत्री है, जो कक्षा सात में पढ़ती है। महिला के अनुसार कुछ माह पूर्व उनका परिवार एक दूसरी कॉलोनी में रहता था, वहीं के कुछ बदमाश किस्म के लोग उनके पुत्री को परेशान करते आ रहे हैं। इस संबंध में दोनों पक्ष के बीच कई बार मारपीट भी हो चुकी है। आरोप है कि दो दिन जब उनकी पुत्री घर में अकेली थी, इस दौरान दो आरोपी उनकी घर में आए और उनकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ की। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करके घायल कर दिया। पीड़िता की मां ने इस संबंध में तहरीर देकर कार्रवही की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।