मोदीनगर : निवाड़ी थानाक्षेत्र के एक गांव के में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। फुफेरे भाई ने छत पर सो रही 17 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। विरोध पर आरोपी ने उन्हें बुरी तरह पीटा। इतना ही नहीं, छत से नीचे धक्का देने का भी आरोप है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद से किशोरी सहमी है।
एक गांव के व्यक्ति के मुताबिक, उनकी 17 वर्षीय बेटी 12वीं कक्षा की छात्रा हैं। 20 अक्टूबर की रात को उनकी बेटी घर की छत पर सो रही थी। देर रात अचानक वह छत से नीचे गिर गई। स्वजन उन्हे अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर छात्रा को मेरठ के लिए रेफर कर दिया। होश आने पर उसने बताया कि सोते समय छत पर फुफेरा भाई आया और उनके साथ दुष्कर्म करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने उन्हें बुरी तरह पीटा और छत से गिरा दिया। आरोपी करीब सात साल से उनका शारीरिक शाेषण कर रहा था। जब वह नौ साल की थी तो उसके पहली बार दुष्कर्म किया था। उस समय आरोपी उन्हें पिता व भाई को जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया था। इसी तरह धमकी देकर वह उनका शारीरिक शोषण करता आ रहा था। कई बार मारपीट भी की गई। वे धमकी के डर से कभी स्वजन को नहीं बता सकी। इसपर स्वजन निवाड़ी थाने पहुंचे और पुलिस को पूरी बात बताई। पुलिस ने तत्काल केस दर्ज कर लिया। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि केस दर्ज कर गाजियाबाद के रहीशपुर के रहने वाले कृष्णा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। जल्द किशोरी के बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराए जाएंगे।
