वैलेंटाइन वीक में 10 फरवरी टेडी डे के तौर पर जाना जाता है. इस दिन प्रेमी अपने प्रेम को जाहिर करने के लिए अपनी प्रेमिका को एक टेडी गिफ्ट करता है. हालांकि, टेडी इसके अलावा भी प्रेमी प्रेमिकाओं के बीच का सबसे प्यारा गिफ्ट माना जाता है. टेडी बियर लड़कियों को बहुत प्रिय होता है. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इस प्यारे से खिलौने को सबसे पहले किसी लड़की के लिए नहीं बल्कि एक देश के राष्ट्रपति के लिया बनाया हया था. चलिए आज डेडी डे के मौके पर बताते हैं आपको इससे जुड़ा इतिहास.

कब बना था पहली बार टेडी

ये प्यारा सा दिखने वाल भालू जैसा खिलौना जिसे आप टेडी बियर कहते हैं, उसे पहली बार साल 1902 में बनाया गया था. दरअसल, इसी वर्ष अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति थियोडोर टेडी रूजवेल्ट मिसिसिपी राज्य घूमने गए थे. इसी दौरान वो यहां एका भालू का शिकार करने गए. लेकिन राष्ट्रपति थियोडोर टेडी रूजवेल्ट भालू का शिकार नहीं कर पाए. ये खबर जंगल में आग की तरह फैल गई थी कि अमेरिका के राष्ट्रपति भालू का शिकार करने गए हैं, ऐसे में अगर वो बिना शिकार के लौटते तो पूरी दुनिया में अमेरिका की साख कम हो जाती.

ऐसे में राष्ट्रपति थियोडोर टेडी रूजवेल्ट के असिस्टेंट हॉल्ट कॉलियर ने एक पेड़ से नकली भालू बांध दिया और राष्ट्रपति थियोडोर टेडी रूजवेल्ट से कहा कि वो इस पर गोली चला कर ऐसा दिखाएं कि जैसे उन्होंने इसका शिकार कर लिया है. हालांकि, जब राष्ट्रपति थियोडोर टेडी रूजवेल्ट उस खिलौने पर गोली चलाने गए तो उस खिलौने की मासूमियत देख उनका दिल पिघल गया और उन्होंने उस खिलौने पर गोली नहीं चलाया.

कैसे फेमस हुआ टेडी

राष्ट्रपति थियोडोर टेडी रूजवेल्ट उस दिन जब बिना शिकार के ही वापस लौट आए, तो इस घटना के बारे में कई अखबारों ने छापा. हर अखबार की हेडलाइन अलग थी, लेकिन उनमें से ज्यादातर ने राष्ट्रपति थियोडोर टेडी रूजवेल्ट के उस बात की तारीफ की जिसमें उन्होंने इस मासूम से खिलौने पर गोली चलाने से मना कर दिया था. अमेरिका के पॉलिटिकल कार्टूनिस्ट क्लिफोर्ड ने भी इस घटना पर एक कार्टून बनाया जो पूरी दुनिया में लोकप्रिय हो गया.

ये इतना लोकप्रिय हुआ कि 1902 में 16 नवंबर के दिन इसे वाशिंगटन के अखबार में छापा गया. जब ये कार्टून अखबार में छपा तो इससे प्रेरित हो कर ब्रुकलिन के दुकानदार मॉरिस मिटकॉम और उनकी पत्नी ने मिलकर एक प्यारा सा भालू जैसा दिखने वाला खिलौना बनाया और उसे अमेरिका के राष्ट्रपति थियोडोर टेडी रूजवेल्ट को गिफ्ट किया. ये गिफ्ट रूजवेल्ट को बहुत पसंद आया. इसके बाद दुकानदार नें राष्ट्रपति से इजाजत लेकर यह खिलौना बनाया और इसे टेडी बियर का नाम दिया. यहीं से इस भालू जैसे दिखने वाले खिलौने को टेडी बियर नाम दिया गया और ये पूरी दुनिया में लोकप्रिय हो गया.

ये भी पढ़ें: भारतीय हीरे ने बना दिया इसे दुनिया की सबसे महंगी अंगूठी, कीमत 600 करोड़ से ज्यादा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *