मुंबई: कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) लंबे समय से अपने दर्शकों का एंटरटेन कर रहा है. इस शो का हर किरदार दर्शकों को हंसाने का कोई मौका नहीं छोड़ता. रिपोर्ट्स की मानें तो रील लाइफ के बाद अब रियल लाइफ में भी साइंटिस्ट अय्यर शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. साल 2023 में वह शादी करने जा रहे हैं. कहा जा रहा है कि तनुज की सपनों की रानी खूबसूरती के मामले में उनकी रील लाइफ वाइफ बबीता जी को भी मात देती हैं. फिलहान तनुज की होने वाली पत्नी का नाम और उनककी तस्वीरें अब तक सामने नहीं आई हैं.
बात अगर टीवी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की करें तो इस शो में ‘अय्यर’ और ‘बबीता जी’ की जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आती है. साथ ही इनके साथ ‘जेठालाल’ की कैमिस्ट्री भी लोगों का दिल जीतने में कामयाब होती है. ‘बबीता जी’ की खूबसूरती के जेठा लाल के साथ-साथ फैंस भी दीवाने हैं. लेकिन आ रही खबरों के मुताबिक अय्यर यानी तनुज की रीयल लाइफ वाइफ बबीता जी से भी खूबसूरत हैं. सोशल मीडिया पर उनकी खूबसूरती के काफी चर्चे हो रहे हैं.
(फोटो साभारः इंस्टाग्रामः @tan_mahashabde)
42 की उम्र में दुल्हा बनेंगे तनुज
इन दिनों सोशल मीडिया पर तनुज की शादी की खबरें काफी वायरल हो रही हैं. फिलहाल अब तक उनकी होने वाली पत्नी का नाम या कोई तस्वीर अब तक सामने नहीं आई हैं. लेकिन ये कहा जा रहा है कि वह बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता को भी खूबसूरती के मामले में मात देती हैं. फिलहाल इससे ज्यादा जानकारी अब तक सामने नहीं आई है. कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि तनुज महाशब्दे रियल लाइफ में अपनी रील लाइफ पत्नी बबिताजी यानी मुनमुन दत्ता को डेट कर रहे हैं. लेकिन तनुज और मुनमुन ने इन्हें अफवाह बताया था.
बबीता जी के पति बनकर खुद हुए थे हैरान
बीते दिनों तनुज ने मुनमुन के साथ अपने अफेयर की खबरों को अफवाह बताया था. उन्होंने कहा था कि ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के सेट पर बहुत मस्ती करते हैं. लेकिन रियल लाइफ में हम काम को लेकर बहुत प्रोफेशनल हैं. कभी शूटिंग के बाद हमारा मिलना भी नहीं हो पाता. तनुज ने यह भी माना था कि जब उन्हें पता चला कि वे शो में मुनमुन दत्ता के पति की भूमिका निभाने वाले हैं. तो वह काफी हैरान थे. उन्होंने कहा था, “दर्शक क्या मेरे लिए भी इस बात को मानना काफी मुश्किल होगा कि इस शो में मैं इतनी सुंदर एक्ट्रेस के पति का किरदार निभा रहा हूं.’
बता दें कि पिछले 14 साल से ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा” में कृष्णन सुब्रमण्यम अय्यर के किरदार में नजर आ रहे हैं. शो में जेठालाल के साथ उनकी तू-तू, मैं-मैं दर्शकों का दिल जीत लेती है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Entertainment news., Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah, Tv actresses
FIRST PUBLISHED : December 28, 2022, 18:46 IST
