Disha Bhoomi

Modinagar। गन्ना विभाग व मोदी शुगर मिल द्वारा गन्ना सर्वेक्षण का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें सब कुछ सामान्य पाया गया।
शुक्रवार को ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक सुमित कुमार पाण्डेय, सचिव अजय प्रताप सिंह के द्वारा समिति क्षेत्र के गांव तिबड़ा, पट्टी में चले रहे गन्ना सर्वेंक्षण का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मोदी चीनी मिल के कार्मिक परविन्द्र कुमार मौके पर ही मौजूद रहें। सर्वक्षण के दौरान जांच करने पर नाप सही पाई गई। सर्वक्षण में लगे कार्मिकों को पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुये शतप्रतिशत घोषणा पत्र भरने की अपील भी की। सचिव अजय प्रताप सिंह ने कहा कि किसानों को प्रेरित किया जा रहा है कि वह सर्वे के दौरान अपने खेतों पर मौजूद रहें, कि किसान गन्ना सर्वे में किसी प्रकार की लापरवाही न करें। ऐसा करना किसानों के लिए ही परेशानी का कारण बन सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *