Disha Bhoomi

Modinagar गाजियाबाद के साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के विधायक सुनील कुमार शर्मा का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है। उन्होंने 2022 के विधानसभा चुनाव में पूरे देश में सबसे ज्यादा वोट पाए। सबसे ज्यादा वोटों के अंतर से जीत दर्ज कराई थी। इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड के चीफ एडिटर डॉ. बिस्वरूप रॉय चौधरी विधायक को सर्टिफिकेट और मेडल भेजा है।
विधायक बोले- ये पार्टी की विचारधारा का रिकॉर्ड
विधायक सुनील कुमार शर्मा ने इस उपलब्धि को लेकर फेसबुक पर लिखा, देश की सबसे बड़ी जीत के लिए इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम शामिल होने पर साहिबाबाद के सभी कार्यकर्ता और जनता को बहुत-बहुत बधाई। ये हमारी पार्टी की विचारधारा का रिकॉर्ड है। मोदी जी, योगी जी के नेतृत्व का रिकॉर्ड है।
2.14 लाख वोटों से जीते थे सुनील शर्मा
54 साल के सुनील कुमार शर्मा पेशे से अधिवक्ता हैं। गाजियाबाद की साहिबाबाद विधानसभा सीट से बीजेपी से लगातार दूसरी बार जीते हैं। 2017 के चुनाव में सुनील शर्मा को कुल 2 लाख 62 हजार 741 वोट मिले थे।
उन्होंने प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी अमरपाल शर्मा को 1 लाख 50 हजार 685 वोटों के अंतर से हराया था। 2022 में सुनील शर्मा ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। उन्होंने 2 लाख 14 हजार 845 वोटों से जीत दर्ज कराई। उन्हें 3 लाख 22 हजार 45 वोट मिले।
यूपी की सबसे बड़ी सीट है साहिबाबाद
यह जीत 2022 के विधानसभा चुनाव में देश में सबसे बड़ी थी। साहिबाबाद सीट उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी विधानसभा सीट है, जहां करीब 11 लाख वोटर हैं। सुनील शर्मा से पहले यह रिकॉर्ड महाराष्ट्र के एनसीपी नेता अजित पवार के नाम था, जो 2019 के चुनाव में 1 लाख 65 हजार वोटों से जीते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *