मोदीनगर : भोजपुर थाना क्षेत्र के नाहाली गांव में चुनावी विवाद के चलते एक ही परिवार के दो सदस्यों के बीच पथराव हुआ। यह घटना 15 फरवरी 2026 को हुई।घर की छत से एक-दूसरे पर करीब अाधे घंटे तक पथराव किया गया। जिसमें एक कार क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि दो लोगों को चोट आई। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।गांव नहाली में आबिद व अशरफ का मकान आसपास में ही हैं। इनमें आबिद गांव से प्रधान पद व अशरफ जिला पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। दोनों शनिवार सुबह मस्जिद में नमाज के बाद लौट रहे थे। बीच में इनके बीच गांव की वोट को लेकर बात होने लगी। दोनों के बीच अपने पक्ष में ज्यादा वोट होने को लेकर कहासुनी होने लगी। कम-ज्यादा वोट को लेकर कहासुनी बढ़ते हुए मारपीट तक पहुंच गई। उस समय तो आसपास के लोगों ने मामला शांत करा दिया। लेकिन दोनों आक्रोशित थे। घर जाकर उन्होंने स्वजन व साथियाें को इस बारे में बताया। इसपर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। छत से एक-दूसरे के मकान पर पथराव शुरू कर दिया। करीब आधे घंटे तक ताबड़तोड़ पत्थरबाजी होती रही। इस दौरान मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। नीचे खड़े कार पत्थर लगने से क्षतिग्रस्त हो गई।

गांव के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने मोबाइल में वीडियो रिकार्ड किये। जब विवाद शांत नहीं हुआ तो भोजपुर थाने से पुलिस दौड़ी। किसी तरह मामला शांत कर आरोपितों को हिरासत में लिया। मौके पर पुलिस ने वीडियोग्राफी भी की। पुलिस मामले में अपनी तरफ से मुकदमा दर्ज करने की तैयारी में है। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि प्रकरण में छानबीन चल रही है। शांतिव्यवस्था प्रभावित करने वालों को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *