Modinagar | लखनऊ में राज्यस्तरीय कला कला उत्सव 2022 का आयोजन किया गया, जिसमें मुरादनगर जवाहरलाल स्मारक कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा सानिया ने मूर्ति कला एवं निदा ने स्वर वादन में प्रथम स्थान पाकर मंडल व जनपद का नाम रोशन किया। मुरादनगर पहुंचने पर स्कूल परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन कर छात्राओं को सम्मानित किया।
छात्राओं को बधाई देने वालों का तांता लग गया।
आयुध निर्माणी फैक्टरी परिसर स्थित जवाहरलाल स्मारक कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या रेनू तोमर ने बताया कि लखनऊ के बंगला बाजार स्थित सैन्ट जोसेफ इंटर कॉलेज में राज्यस्तरीय कला उत्सव 2022 का आयोजन किया गया।
लखनऊ में आयोजित राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में प्रवक्ता मंजू सिंह और सहायक अध्यापिका रचना व रंगोली ने विद्यालय से छह छात्राओं के साथ प्रतिभाग किया।
मंडल और जनपद का नाम किया रोशन
कला उत्सव में जेएलएम कॉलेज की छात्रा सानिया ने मूर्ति कला और छात्रा निदा ने स्वर वादन में उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर कॉलेज, मंडल व जनपद का नाम रोशन किया। बताया कि शिक्षिका मंजू सिंह, रचना व रंगोली के कुशल नेतृत्व में यह मुकाम हासिल किया। विजेता छात्रा अब जनवरी माह में होने वाले राष्ट्रीय स्तरीय कला उत्सव में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। शिक्षकों की कड़ी मेहनत से छात्राओं ने राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्या रेनू तोमर ने बताया कि स्कूल में विजेता छात्राओं व शिक्षिकाओं को सम्मानित किया जायेगा। प्रधानाचार्या ने विजेता छात्राओं और शिक्षिकाओं को बधाई दी।
Disha bhoomi
