केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 102 करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन खुराक अब तक देश में लोगों को लगाई जा चुकी हैं। इसमें शनिवार को लोगों को लगाया 70 लाख से अधिक खुराक शामिल हैं। मंत्रालय ने कहा कि देर रात तक इसमें इजाफे की उम्मीद है। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत के बाद से 18-44 आयु वर्ग के लोगों को अब तक कुल मिलाकर, 40 करोड़ 64 लाख 55 हजार 324 पहली खुराक और 12 करोड़ 54 लाख 89 हजार 338 वैक्सीन की दूसरी खुराक दे दी गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने आगे कहा कि सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लाभार्थियों को कुल 71 करोड़ 53 लाख 88 हजार 049 वैक्सीन की पहली खुराक और 30 करोड़ 49 लाख 46 हजार 360 दूसरी खुराक दी गई है। भारत का कोरोना टीकाकरण कवरेज शनिवार को 102 करोड़ (1,02,03,34,409) खुराक को पार कर गया। मंत्रालय ने कहा शनिवार को शाम 7 बजे तक 70 लाख 71 हजार 127 खुराक लगाए गए।
बता दें कि देश में कोरोना टीकाकरण की शुरुआत 16 जनवरी को हुई थी। पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स का टीकाकरण हुआ। इसके बाद गंभीर बीमारी वाले 45 साल ऊपर और 60 साल के ऊपर के सभी लोगों के टीकाकरण की शुरुआत हुई। इसके बाद 45 साल के ऊपर के सभी लोगों को टीकाकरण की अनुमति दे दी गई। एक मई से 18 साल से ऊपर के सभी लोगों का टीकाकरण शुरू हुआ।
कोरोना टीका उत्पादन में भारत को दुनिया में नंबर एक बनाने की तैयारी