Modinagar | मोदीनगर के ग्राम रोरी स्थित इंस्टीटयूट फॉर एडवांस स्ट्डीज बीएड कॉलेज में भाजपा सरकार की योजना स्मार्ट इंडिया के अंतर्गत विद्यार्थियों को भाजपा जिला अध्यक्ष दिनेश सिंघल द्वारा स्मार्ट फोन का वितरण किया गया इस मौके पर जिला अध्यक्ष दिनेश सिंघल ने कहा कि भाजपा की योगी सरकार में विद्यार्थियों को स्मार्ट फोन का वितरण किया जा रहा है जिससे जो विद्यार्थी फोन लेने में असक्षम है उसे अपनी पढ़ाई और भविष्य संवारने में मदद मिल सके साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा किया आप सब भारत देश का भविष्य है और हम आपसे ऐसी उम्मीद करते हैं कि भारत को सवारने में आप अपनी अहम भूमिका निभाएंगे इस मौके पर विशेष रुप से कॉलेज प्रबंधन की तरफ से हरप्रसाद भूटानी बीना भूटानी ऋषि भूटानी आकांक्षा चौधरी पंकज शर्मा अजीत सिंह राजीव शर्मा मुकेश जिला कार्यालय प्रभारी नितिन मित्तल जिला सह मीडिया प्रभारी आकाश तायल मंडल मंत्री आशीष कश्यप उपस्थित रहें ।
