Disha Bhoomi

Modinagarडॉ0 केएन मोदी साइंस एंड कॉमर्स कॉलेज में स्काउट छात्रों ने सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंधित पर एक जागरूक अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान छात्रों को प्लास्टिक से होने वाली हानि के विषय में विस्तार से बताया गया।
प्रधानाचार्य सतीश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया हुआ है। विद्यालय के छात्रों द्वारा जल्दी ही मोदीनगर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। प्रधानाचार्य ने जूट के थैलों का उपयोग करने का आह्वान किया। कहा कि प्लास्टिक मानव जीवन के लिए खतरा है, प्लास्टिक बैग की तुलना में जूट के बैग पर्यावरण के लिए हितेषी हैं, प्लास्टिक से भूमि,जल वायु, सभी तरह का प्रदूषण होता है। राजीव सिंह ने बताया कि प्लास्टिक में रखे भोजन को खाने से आंतों के गंभीर रोगों के साथ ही कैंसर की संभावना भी बनी रहती है। सतीश कुमार ने बताया कि प्रत्येक छात्र अपने घर और आसपास से कम से कम चार प्लास्टिक बोतल इकट्ठा कर और उसमें प्लास्टिक की पन्नी आधी भरकर सोमवार को विद्यालय लाएंगे, प्लास्टिक बोतल में विभिन्न वस्तुओं के खाली रैपर जैसे चाय, कुरकुरे, बिस्कुट आदि के खाली पैकेट काट कर बोतल में भरेंगे तो वह ठोस ईट की तरह काम करेगी और उसे फुलवाड़ी की क्यारियां में गाड़ कर वह ईट का काम करेगी। साथ ही पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा। कहा कि प्लास्टिक बैग को निगलने से पशुओं की मृत्यु तक हो जाती है। सभी को जूट के थैले प्रयोग करने चाहिए। प्रवक्ता रसायन विज्ञान राजीव कुमार ने बताया की प्लास्टिक प्रयोग करने से स्वास्थ्य व प्राकृति दोनो के लिए बहुत हानिकारक है। इस अवसर पर राजीव सिंह, प्रवीण जैनर, श्रीमती सुनीता गर्ग, रीना शर्मा, सतीश कुमार आदि उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *