हाइलाइट्स

गेंदे के फूल को एकता का प्रतीक भी माना गया है.
आमतौर पर लोग पूजा-पाठ में इस फूल को चढ़ाते हैं.

Marigold In Puja : अक्सर आपने लगभग सभी प्रकार की पूजा पाठ में गेंदे के फूल का इस्तेमाल होते हुए देखा होगा. सनातन धर्म में देवी देवताओं को पूजा के समय पुष्प अर्पित किए जाते हैं. इन सभी पुष्पों में सबसे ज्यादा गेंदे के फूल चढ़ाए जाते हैं. गेंदे के फूलों को ना सिर्फ पूजा में इस्तेमाल किया जाता है बल्कि घर की साज-सज्जा में भी इसका उपयोग किया जाता है. धार्मिक कार्यों में अन्य फूलों की अपेक्षा गेंदें का फूल का प्रयोग सबसे ज्यादा किया जाता है. बल्कि इसकी शुभता का भी विशेष स्थान है. हिंदू धर्म में पूजा पाठ के दौरान गेंदे के फूल का सबसे ज्यादा प्रयोग किया जाना देखा गया है. क्या है इसके पीछे की वजह बता रहे हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा.

गेंदे के फूल का महत्व

देवी देवताओं की पसंद : गेंदे का फूल पीला और केसरिया रंग में पाया जाता है. हिंदू धर्म में मान्यता है कि ये दोनों रंग भगवान को अति प्रिय होते हैं. इसलिए यह फूल सभी देवी देवताओं को चढ़ाए जाते हैं.

यह भी पढ़ें – भूलकर भी तुलसी के पास ना रखें ये 5 वस्तुएं, रुष्ठ हो सकती हैं माता लक्ष्मी, ध्यान रखें वास्तु शास्त्र के नियम

बृहस्पति ग्रह से संबंध : ज्योतिष शास्त्र में गेंदे के फूल का संबंध बृहस्पति ग्रह से बताया जाता है. गेंदें के फूल से बृहस्पति प्रसन्न होते हैं. वह व्यक्ति को विद्या एवं ज्ञान का आशीर्वाद देते हैं.ज्योतिष शास्त्र में बृहस्पति ज्ञान और बुद्धि के कारक ग्रह माने गए हैं.

ज्ञान का फूल : गेंदे के फूल को ज्ञान का फूल भी कहा जाता है. यही कारण है कि शुभ कार्यों में गेंदे के फूल का इस्तेमाल अधिक होता है, ताकि इसके प्रभाव से व्यक्ति में ज्ञान का संचार होता रहे और उनकी बुद्धि तीव्र बनी रहे.

त्याग का प्रतीक : गेंदे का फूल पीला या हल्का केसरिया रंग का पाया जाता है. जहां यह रंग प्यार के लिए जाना जाता है. वहीं दूसरी तरफ इस रंग को अग्नि जैसे प्रचंड व्यक्तित्व का परिचायक भी माना गया है.

यह भी पढ़ें – रावण ने रचा था शिव तांडव स्तोत्र, सोमवार को करें इसका पाठ, दाम्पत्य जीवन में घुल जाएगी मिठास

एकता को दर्शाता है : गेंदे के फूल को एकता का प्रतीक भी माना गया है. गेंदे के फूल में बहुत से बीज होती हैं और हर एक बीज में अनेकों पंखुड़ियां. ये सारी पंखुड़ियां एकता को दर्शाती है.

Tags: Astrology, Dharma Aastha, Religion

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *