Modinagar – दशमेश खालसा सेवा समिति के तत्वधान में हर रविवार को लगातार शहर के भिन्न-भिन्न स्थानों में लगाई जाने वाली छबील और लंगर की सेवा में (शरबत) छबील का वितरण किया गया। रविवार को आयोजित कार्यक्रम कस्बा रोड हरी मंदिर पर आयोजित किया गया, जिसमें छबील के साथ ही खिचड़ी के प्रसाद का लंगर का वितरण उमेश पार्क, पूजा सेल्स कॉरपोरेशन पर किया गया। सेवा शुरु करने से पहले संस्था के कार्यकर्ताओं ने गुरु महाराज के चरणों में अरदास कर प्रसाद का भोग लगाया गया। हजारों श्रद्धालुआंे ने छबील व खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया। समिति की निस्वार्थ सेवा को देखते हुए अपनी स्वेच्छा से परिवारों का समिति में जुड़ना और सेवाभाव से सेवा के लिए सेवा स्थल पहुंचना ही समिति के सभी सेवादारों का मनोबल बढ़ाता है। समिति के कोषाध्यक्ष जतिन अरोड़ा ने बताया कि जैसे हर धर्म में बताया गया है, कि प्यास से व्याकुल किसी भी व्यक्ति या जीव को पानी पिलाकर उसकी प्यास को बुझाना ही सबसे उत्तम सेवा बताई गई है। इस झुलसती गर्मी में राहगीरों को जल पिलाना ही सबसे बड़ी सेवा है ओर निस्वार्थ रूप से सेवा करना बहुत ही सराहनीय माना जाता है। इस दौरान समिति के अध्यक्ष अंकुर अरोड़ा, गुरमीत सिंह, जतिन अरोड़ा, सरबजोत सिंह नय्यर, गौतम अरोरा, डॉ0 केवल थम्मन, शिवम कोहली, शिवांशु मदान, दिशांत भूटानी, आयशा भूटानी, तेगवान सिंह आदि मौजूद रहें।
