सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) इन दिनों कई वजहों से चर्चा हैं और इसी बीच उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म शाकुंतलम का ट्रेलर (Shaakuntalam Trailer) रिलीज हुआ है जो इंटरनेट पर सुपर ट्रेंड कर रहा है. ट्रेलर को तेलुगू के अलावा हिंदी में भी जारी किया गया है और इसकी एक झलक ने ही लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है. 2 मिनट 52 सेकंड की ड्युरेशन वाले वीडियो को देख हर कोई इसके लिंक को शेयर कर हर कोई स्टार कास्ट और मेकर्स की तारीफ कर रहा है. शकुंतलम से एक बार फिर सामंथा देश और दुनियाभर में छाने को तैयार हैं.

सच्ची कहानी को दर्शाती है Shaakuntalam

Shaakuntalam के ट्रेलर की शुरुआत शकुंलता के जन्म से होती है जिसके पैदा होते ही उसके माता-पिता उसे त्याग देते हैं जिसका जन्म ऋषि विश्वामित्र और स्वर्ग की अप्सरा मेनका के प्रेम संयोग से हुआ था. कण्व ऋषि ने उसे पड़ा हुए पाया और पुत्री के रूप में उसका लालन-पालन किया लेकिन बड़े होकर उसके साथ भी वही घटना हुई जिसका खामियाजा उसकी मां ने भुगता था. एक दिन राजा दुश्यंत शिकार करते हुए वन में साथियों से बिछड़ जाते हैं और तभी उनकी मुलाकात शकुंतला से होती है. दोनों पहली बार में ही प्रेम में पड़ जाते हैं और राजा मोहित होकर राजकुमारी से गान्धर्वविवाह कर लेते हैं. दोनों के बीच का प्रेम परवान चढ़ जाता है और राजा शकुंलता को वापस आने का बचन भी देते हैं. दोनों के पहले मिलाप से ही शकुंतला गर्भवती हो जाती हैं और बाद में जब वे दुश्यंत के दरबार में गयी, तो राजा ने उन्हें नहीं पहचाना. क्योंकि दुर्वासा मुनि के शाप के कारण राजा दुश्यंत की दी हुई अंगूठी खो जाने से वे शकुंतला को भूल गए थे और फिर वे निराश होकर राजमहल के बाहर निकली.
” isDesktop=”true” id=”5189623″ >

शानदार है विजुअल इफेक्ट्स

वीडियो हमारे देश के पौराणिक इतिहास की सच्चाई को बयां करती है. ट्रेलर में पात्रों का परफोर्मेंस तो शानदार है ही, साथ ही इसका विजुअल्स इफेक्ट्स भी कमाल का है. शाकुंतलम गुनाशेकर द्वारा लिखित और निर्देशित एक पौराणिक नाटक है. सामंथा के अलावा मलयालम अभिनेता देव मोहन (Dev Mohan), मोहन बाबू और अदिति बालन इसमें अहम रोल निभा रहे हैं. ट्रेलर के लास्ट में अल्लू अर्जुन की बेटी अल्लू अरहा की भी झलक देखने को मिलती है जो शकुंलता के बेटे भरत के किरदार में है.
अभिनेत्री ने हाल ही में सोशल मीडिया पर शकुंतलम की शूटिंग के सबसे कठिन हिस्से के बारे में लिखा था और उनकी मेहनत इस वीडियो में बखूबी देखी जा सकती है.

शकुंलता के किरदार में सामंथा की तारीफ

सामंथा की फिल्म के ट्रेलर को देख एक बार फिर उनके परफोर्मेंस और सब्जेक्ट सेलेक्शन की तारीफ हो रही है. साउथ ये फिल्म एक बार फिर दक्षिण सिनेमा को ऊंचाई पर ले जाने वाली है. एक प्रशंसक ने लिखा कि ट्रेलर में समांथा इतनी अलौकिक लग रही थीं, जो देखने में शानदार थी. इस फिल्म को एक फैमिली एंटरटेनर कहा जा रहा है और यह सिर्फ युवा ही नहीं बल्कि बड़े लोग भी इसकी तारीफ कर रहे हैं. ट्रेलर को देखने के बाद अब सभी की निगाहें 17 फरवरी पर टिकी हैं क्योंकि प्रशंसक फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

Tags: Samantha akkineni, South cinema, South cinema News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *