Disha bhoomi

Modinagar। सतीश पार्क कालोनी निवासी वरिष्ठ पत्रकार, एक साप्ताहिक समाचार पत्र के संपादक व राष्ट्रीय सूचना अधिकार टास्क फोर्स ट्रस्ट नामक संस्था के अध्यक्ष सुरेश शर्मा का गुरूवार की रात्रि मेरठ के एक अस्पताल ह्रदय गति रुकने के कारण आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन का समाचार सुन लोगों ने उनके आवास पंहुच परिजनों ढ़ाढस बंधाया।
बताते चले कि सतीश पार्क काॅलोनी निवासी वरिष्ठ पत्रकार सुरेश शर्मा एक साप्ताहिक समाचार पत्र के संपादक होने के साथ ही वह कई सामाजिक व राजनीतिक संगठनों का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। गुरूवार की रात्रि मेरठ के एक नीजी अस्पताल ह्रदय गति रुकने के कारण उनका आकस्मिक निधन हो गया। शुक्रवार सुबह हापुड रोड़ स्थित शमशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके ज्येष्ठ पुत्र राहुल शर्मा ने उनके पाथ्रिक शरीर को मुखग्नि दी। उनके अंतिम संस्कार में उनके मंझले पुत्र कांग्रेस के नगर अध्यक्ष आशीष शर्मा सहित अंतिम संस्कार में नगर के गणमान्य लोगों के पत्रकार शामिल रहे। दिवंगत आत्मा को श्रद्धाजंलि देने वालों में विधायक डाॅ0 मंजू शिवाच, पूर्व विधायक सुदेश शर्मा, पूर्व चेयरमैन रामआसरे शर्मा, नगर चेयरमैन अशोक माहेश्वरी, सांसद प्रतिनिधि विनोद गोस्वामी, एनपी बंसल, सतीश जैन, राजीव खुराना, अनिल बंसल, श्याम सुंदर कौशिक, अविनाश शर्मा, सुशील जैन, अशोक शर्मा, अजय ग्रोवर, राज ढींगरा, आप नेता नवाब सोनी, भाजपा नेता डाॅ0 पवन सिंघल, सुनील शर्मा, हरविंद्र भूटानी, लाभेंद्र कौशिक, अशोक गुप्ता, रामपाल चैधरी, सतीश त्यागी, दर्शन नेहरा, रमेश प्रजापति, राधेश्याम अरोड़ा आदि मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *