Disha Bhoomi

Karnataka – कर्नाटक के केरूर में बुधवार को दो समुदाय के लोगों के बीच विवाद हुआ, जिसमें कई लोग घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिलाओं से छेड़खानी को लेकर विवाद शुरू हुआ था। इस दौरान एक समुदाय की दुकानों में तोड़फोड़ कर दी गई, वहीं कई गाड़ियों मे आग लगा दी गई। फिलहाल स्थिति पर नियंत्रण हैं। शहर में शुक्रवार तक धारा 144 लागू कर दी गई है।
एक समुदाय के युवक यासिन से दूसरे समुदाय के दो भाई अरुण और लक्ष्मण महिलाओं से छेड़छाड़ को लेकर पूछताछ करने लगे। इसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हुई और विवाद की स्थिति पैदा हो गई।अरुण और लक्ष्मण को यासिन के लोगों ने चाकू मार दिया था, जिसके बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।शहर में धारा 144 लागू कर दी गई है। बड़े कार्यक्रम और सभाओं पर रोक लगा दी गई है। स्कूल कॉलेज भी बंद रहेंगे। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों समुदाय के 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *